Anupamaa Written Update: अनुज के समझाने के बाद भी नहीं मानेगी अनुपमा, कर लेगी अपने पति से हमेशा के लिए किनारा

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुज ने यह तय कर लिया है कि अब वो माया की बकवास और नहीं झेलेगा और अनुपमा को सब सच-सच बता देगा। अनुपमा को भी काव्या की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चल गया है और वो काव्या को यह बात वनराज को बताने को कहेगी।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा से कहेगा कि वो उसे सब सच बताना चाहता है। तभी अनुपमा के पास मालती देवी का फोन आता है और वो अनुज की बात काटकर गुरुमां से बात करने लग जाती है। अनुज अपनी बात बता ही रहा होगा कि तभी अनुपमा कह देगी कि उसे गुरु मां के पास जाना होगा और अनुपमा वहां से निकल जाती है और अनुज अपने दिल की बात नहीं कह पाता है।
अनुपमा भागते हुए गुरू मां के पास पहुंचती है। नकुल उससे पूछता है कि वो कहां रह गई थी तो अनुपमा कहेगी कि बेटे के संगीत में वो कुछ ज्यादा ही बिजी हो गई थी लेकिन उसे ध्यान रखना चाहिए था और इसके लिए वो गुरुमां से माफी मांगती है। मालती देवी कहती हैं कि अगर उसे गुरुकुल में कुछ सीखना है तो जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना होगा और अपने घुंघरुओं की तरफ ध्यान देना होगा। लेकिन अनुपमा कहती है कि वो कैसे भूल जाए कि वो एक मां है। वो अपने बेटे की पूरी की पूरी शादी तो नहीं छोड़ सकती। अनुपमा बार-बार कहती है कि वो मां होकर अपने बेटे की खुशियों में शामिल होना कैसे छोड़ दे। अनुपमा की ये बातें सुनकर मालती देवी का दिल जोरों से धड़कने लग जाता है।
मालती देवी अनुपमा को कहेगी कि वो जाकर कॉस्ट्यूम ट्राई करे और तभी वो अनुपमा के हाथ में अनुज के नाम की मेहंदी देखेगी। वो पूछेगी क्या अनुपमा के मन में अब भी अनुज के लिए जज्बात है तो अनुपमा कहेगी कि प्रेम बहुत जिद्दी किराएदार है, एक बार मन में आ जाए तो निकलता ही नहीं है। मालती देवी अनुपमा की बात काटकर कॉस्ट्यूम ट्राई करने को बोलती है। मालती देवी खुद से बात करते हुए कहती है कि अनुपमा बहुत ऊंचा उड़ सकती है लेकिन उसे डर है कि कहीं अनुज के लिए उसका प्यार, उसकी उड़ान को कहीं रोक ना ले। मालती देवी कहेगी कि अनुपमा के ये रिश्ते उसके सफर को और मुश्किल बना देंगे।
मालती देवी को यूं अनुपमा का राग अलापता देख नकुल के मन जलन का कीड़ा घुस जाएगा। उसे लगेगा कि मालती अनुपमा को ही गुरुकुल की सारी जिम्मेदारी ना दे दे। दूसरी तरफ, शाह हाउस में बा इस बात से नाराज है कि अनुपमा ऐसे सबकुछ अचानक कैसे छोड़कर चली गई। तो वनराज बा को समझाएगा। बा माया और बरखा को कहेगी कि हमारे दो फंक्शन हो गए और अब शादी की जिम्मेदारी उनकी। तो माया कहेगी कि उसके होते हुए बा को फिक्र करने की जरूरत नहीं है। तो बा कहेगी पता नहीं शादी तुड़वाने वाली शादी कैसे करवाएगी।
माया अनुज से घर चलने को कहती है लेकिन अनुज ऑफिस जाने के बहाना बना देता है। बरखा उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन अनुज नहीं मानता है। लेकिन वनराज को दाल में कुछ काला लगेगा। अनुपमा गुरुकुल से निकलने वाली होगी तब नकुल उससे पूछता है कि क्या वो यह सब कर लेगी। तो अनुपमा कहेगी अबतक करती आ रही है तो आगे भी कर लेगी। वो अनुपमा को ओवर कॉन्फिडेंट कहेगा। वो अनुपमा को कहेगा कि वो हर बार आकर अपनी मन मर्जी नहीं चला सकती। अनुज कहेगा कि बस एक और लापरवाही, उसके बाद मालती देवी उसे गुरुकुल से बाहर निकाल देंगी। नकुल कहेगा कि अनुपमा अपने बच्चे और परिवार को छोड़कर अमेरिका जाने की बात के बारे में एक बार फिर से सोच ले। अनुपमा कहेगी कि उसने यह फैसला सोच समझ कर लिया है और अब वो यह फैसला नहीं बदलेगी।
अनुपमा रास्ते में होगी तभी अनुज आ जाएगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा मिलेंगे। लेकिन सारी बात होने के बाद अनुपमा कहेगी कि वक्त ने जो उसके लिए रास्ता निकाला है, उस पर उसे चलना ही होगा और इस तरह अनुज अनुपमा की राहें अलग हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications