Anupamaa Update: शाह हाउस में फिर होगा हंगामा, पाखी और काव्या उड़ाएंगी एक-दूसरी के इज्जत की धज्जियां

Anupamaa Latest Update: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि अनुपमा का अमेरिका का सफर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है इसके अलावा दीपू की एंट्री भी लोगों को खूब भा रहा है,लेकिन शाह हाउस में हर एक रोज ड्रामा देखने के बाद फैंस भी काफी मायूस हो जाए है, क्योंकि अनुपमा के जाने के बाद शाह हाउस का नक्शा बदल गया है।
अब आने वाले ट्रैक में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे पाखी और काव्या एक-दूसरे का बैंड बजाते नजर आएगी। इसके अलावा भी बहुत कुछ होने वाला है।
शाह हाउस में होगा हंगामा
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों शाह हाउस में हर रोज नया ड्रामा दिखाया जा रहा है, क्योंकि पहले तोशु और किंजल ने दूरियां बना ली फिर अनुपमा ने इंडिया ही छोड़ दिया और डिम्पी की लाइफ के साथ-साथ घर में भी टीटू की एंट्री हुई। पाखी का तलाक हुआ और फिर अधिक का हंगामा। हालांकि अब पाखी और काव्या में लड़ाई होने वाली है क्योंकि काव्या की बेटी घर छोड़कर हॉस्टल जाने को तैयार नहीं है और काव्या भेजना चाहती है। दरअसल, वनराज काव्या की बेटी को बिल्कुल पसंद नहीं करता है जिसके वजह से वो हॉस्टल भेज रही है।
फूट-फूटकर रोएगी काव्या
आगे इस सीरियल के प्रोमो में देखने को मिलेगा कि कैसे काव्या अपनी बेटी का बैग पैक करेगी, लेकिन उसकी बेटी हॉस्ट जाने को नहीं कहेगी क्योंकि उसे घर में सबके साथ रहना बेहद पसंद है। तभी मां-बेटी की बाते पाखी सुन लेगी और काव्या से कहेगी, अपनी बेटी से सच्चाई कब तक छुपाओगी उसे सच बता दो। इसके जवाब में काव्या कहेगी, तुम मुझे नहीं बताओगे कि मुझे अपनी बेटी से सच कब और कैसे बनाता है और अगर तुमने उसे कुछ कहा तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा। लेकिन अब कैसे और कब काव्या अपनी बेटी से सारी सच्चाई बताती ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











