Anupamaa Spoiler Alert: पासपोर्ट के साथ-साथ अनुपमा को मिलेगी ये खास खुशखबरी, तोशू का क्लास लगाएगी किंजल

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हम सभी ने पिछले एपिसोड में देखा था कि कैसे अनुपमा और दीपू दोनों एक-दूसरे से अपना दर्द बांटते हुए नजर आते है,लेकिन इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में कैसे अनुपमा को दीपू की वजह से खोया हुआ पासपोर्ट मिलेगा।
खोए हुए पासपोर्ट की वजह से अनुपमा के अतीत से जुड़ी कई खबर मिलेगी जिसके वजह से वो खुश भी होगी और परेशान है। अनुपमा को ये भी पता लग चुका है कि आध्या ही उसकी अपनी बेटी यानी की छोटी अनु है। इसके अलावा भी कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।
तोशू रहेगा परेशान
सीरियल अनुपमा की शुरुआत तोशू के घर से होगी जहां आप सभी को दिखाया जाएगा कि कैसे तोशू बर्तन साफ करते रहें और किंजल ऑफिस का काम करते रहेगी साथ ही अपनी बीमार बेटी को संभालेगी भी। बर्तन साफ करने के दौरान तोशू को बार-बार किंजल का दिया धमकी याद आते रहेगा। क्योंकि वो नहीं चाहता है कि उसकी लाइफ में अनुपमा की एंट्री हो और इन दिनों किंजल अनुपमा से मिलना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के सामने दीपू के पास फेस्टिवल में स्टॉल लगाने के लिए कॉल आएगा और वो मना कर देगा।
अनुपमा को मिलेगा उसका पासपोर्ट
आगे इस सीरियल में आप सभी को देखने को मिलेगा कि दीपू जैसे ही फेस्टिवल में स्टॉल लगाने से मना करेगा अनुपमा फिर कहेगी कि हम जरूर स्टॉल लगाएगे। तभी दीपू के घर पुलिस आएगी अनुपमा का खोया हुआ पासपोर्ट लेकर जिसके वजह से अनुपमा काफी खुशी हो जाएगी। बीजी उसे बताएं कि ये दीपू ने तेरे लिए किया है। दूसरी तरफ स्पाइसी चटनी रेस्टोरेंट का स्टॉल फेस्टिवल में ना लगने की वजह से अनुज और श्रुति परेशान रहेगे। हालांकि अनुज के पास एक कॉल आएगा और उसे पता चल जाएगा कि वहां चटनी रेस्टोरेंट का भी स्टॉल लगेगा । ये बात सुनकर दोनों बहुत खुश हो जाते है।
श्रुति के पास अनुपमा करेगी कॉल
आगे देखने को आप सभी को मिलेगा कि कैसे अनुपमा श्रुति के पास कॉल करती है जिसके वजह से श्रुति काफी खुश हो जाती है । दूसरी तरफ अनुपमा के पास आध्या आती है और साथ ही अनुपमा के पास मेसेज आता है कि अनुज और छोटी अमेरिका में ही है। देविका की ये बात सुनकर अनुपमा काफी खुश हो जाती है और उसे ये पता चल जाता है कि आध्या की उसकी छोटी अनु है। वहीं शाह हाउस में पाखी और काव्या के बीच काफी लड़ाई होगी। लेकिन अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कैसे अनुज और अनुपमा की मुलाकात होती है।


Click it and Unblock the Notifications











