..................... Anupamaa Spoiler Alert 26 April Anupamaa Witten update maaya will plan to separate anuj anupamaa - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: अनुज को अपने काबू में करने के माया चलेगी चाल, बेटी बचाएगी अपनी मां का घर

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज और अनुपमा ऑफिस में आते हैं। अनुपमा को आस होती है कि अनुज से वो मिलेगी लेकिन अनुज उससे मिले बिना ही वहां से रफूचक्कर हो जाता है और बरखा खुश हो जाती है।

डिंपी लेगी बरखा का साइड
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज के जाने के बाद भी अनुपमा को उम्मीद होती है कि अनुज उससे मिलने जरूर आएगा। अनुपमा सारे कागजात पर साइन करके वहां से चली जाती है। शाह हाउस में सब यह जानने के लिए उतावले होंगे कि अनुज अनुपमा मिले की नहीं तो डिंपी बताएगी कि अनुज और अनुपमा नहीं मिल पाए। यह जानकर वनराज के कलेजे को ठंडक पहुंचेगी। डिंपी बरखा का साइड लेने लग जाती है तो पाखी उसे सुनाने लग जाती है। सब लोग लड़ रहे होंगे तो किंजल सबको चुप करा देगी।

Recommended Video

Anupama 26th April Spoiler : Anupama और Anuj को एक करने के में कामयाब होगी Pakhi ?

बरखा देगी अपनी सफाई
बरखा माया को बताएगी अनुज अनुपमा से नहीं मिला तो यह बात जानकर बरखा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। बरखा माया से कहेगी कि अनुज इस वक्त कमजोर है और इसी मौके का फायदा माया उठाए और उसके करीब जाने की कोशिश करे। बरखा की ये बात अधिक और अंकुश सुन लेंगे। अंकुश बरखा को सुनाएगा तो बरखा कहेगी कि वो अपने गिल्ट की वजह से वहां से गया है, उसकी वजह से नहीं। वो कहेगी अनुज को जो प्यार चाहिए वो उसे माया से मिलेगा अनुपमा से नहीं। लेकिन तभी पाखी वहां आती है और कहती है कि अनु और अनुज इस घर में वापस जरूर आएंगे।

अनुपमा को है उम्मीद
अनुज माया के घर पहुंचता है और उससे एक गिलास पानी मांगता है। दूसरी तरफ, अनुपमा को इस बात का दुख है कि अनुज उससे बिना मिले ही चला गया। अनुपमा पूछेगी कि कहीं अनुज इस रिश्ते से आगे तो नहीं बढ़ गया। लेकिन अनुपमा को इस बात को लेकर पक्की है कि अनुज ने ऐसा नहीं किया होगा। अनुपमा कहेगी कि अनुज को अभी गिल्ट है लेकिन एक दिन वो अपने गिल्ट को पीछे छोड़कर अनुपमा के पास जरूर आएगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X