Anupamaa Written Update: काव्या की प्रेग्नेंसी का खुलेगा राज, अनुपमा के पैरों पर गिड़गिड़ाकर माफी मांगेगा अनुज

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि माया बार-बार अनुपमा के दिल को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वो बार-बार अनुज के करीब जा रही है। दूसरी तरफ अनुपमा की मां को बरखा और वनराज के बारे में शक हो चला है।
समर को बेवकूफ समझेगी डिंपल
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि जब डिंपी और समर के परफॉर्मेंस की बात आएगी तो पाखी के ना होने पर वो इमोशनल हो जाता है और डिंपी इस बात के लिए समर को ही बेवकूफ समझेगी। फिर अनुपमा समर को समझाएगी और कहेगी कि वो उदास ना हो और अपने पलों के खुशी से बिताए। अनुपमा काव्या को कहेगी कि वो जाकर डांस करे लेकिन काव्या मना कर देगी।
अनुपमा को राज बताएगा अनुज
माया अनुज के साथ डांस करने के लिए मरी जा रही है। वो अनुज को जबरदस्ती स्टेज पर ले जाएगी। तभी वनराज भी अपनी चाल चलेगा और कहेगा कि वो और अनुपमा भी डांस करेंगे माता-पिता होने के नाते। एक ही स्टेज पर अनुपमा वनराज और माया अनुज डांस करते हैं। डांस करते-करते अनुज तय करेगा कि जो राज वो दिल में एक महीने से दबाकर बैठा है वो राज अब उसे बताकर ही रहेगा।
काव्या की प्रेग्नेंसी का सच अनुपमा के आएग सामने
सब लोग डांस कर रहे होंगे तभी काव्या की तबीयत खराब होगी और अनुपमा उसके पीछे-पीछे जाएगी। काव्या बाथरूम में उल्टियां कर रही होगी और अनुपमा सुन लेगी। वो काव्या से पूछेगी कि क्या वो मां बनने वाली है और काव्या हां कर देगी। अनुपमा जानकर बहुत खुश हो जाती है। काव्या कहेगी कि उसे हमेशा से एक बच्चा चाहिए था लेकिन वनराज तैयार ही नहीं था। काव्या कहेगी उसने अब तक किसी को नहीं बताया। अनुपमा कहेगी कि काव्या को वनराज को सब सच बता देना चाहिए और काव्या मान जाती है।
अनुज मांगेगा माफी
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा से मिलने की कोशिश करेगा और उसके पैरों पर पड़ जाएगा। अनुपमा अनुज को कहेगी उसने अपने प्रेम का अधिकार किसी और यानी माया को दे दिया है। वो कहेगी कि उसे अनुज क्या प्यार भीख में नहीं चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











