..................... Anupamaa Spoiler Alert 25 April Anupama Upcoming Twist 25 April Anuj Ran away From Anupamaa - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: चंद कदमों की दूरी भी नहीं मिटा पाया अनुज, चोरी छिपे अनुपमा से भागा दूर

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुज की एक झलक पाने के लिए अनुपमा ऑफिस जाती है लेकिन बरखा लगातार कोशिश करती है कि अनुज और अनुपमा ना मिल पाएं। बरखा अनुज को कैबिन के अंदर रखती है और अनुपमा को बाहर।

बरखा की बोलती बंद करेगी अनुपमा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा अनुपमा के पास जाएगी और कहेगी कि वो जल्दी से पेपर्स पर साइन कर दे क्योंकि वो लोग बहुत बिजी हैं। बरखा की बदतमीजी देखकर अनुपमा भी उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। अनुपमा बरखा को कहेगी कि वो तीन बातें भूल रही है, पहली बात- ये कंपनी और बिजनेस किसके नाम पर है। दूसरी बात- इस बिजनेस की साइनिंग अथोरिटी कौन है और तीसरी बात जब किसी की हैसियत आपसे बड़ी हो, तो उससे तमीज से बात करते हैं। इस पर अनुपमा बरखा को प्लीज बोलने के लिए कहेगी। अनुपमा कहेगी कि वो सबकुछ अपनी मर्जी से छोड़कर गई है और जो अपनी मर्जी से छोड़कर जाता है वो अपनी मर्जी से वापस भी आ सकता है।

अनुज के साइन देखकर रो पड़ेगी अनुपमा
अनुपमा सारे कागजों को ध्यान से पढ़ने लग जाती है, जिसपर बरखा पूछेगी कि वो इतना टाइम क्यों लगा रही है तो वो कहेगी कि उसे अनुज ने सिखाया है कि किसी भी कागज को बिना पढ़े और समझे उस पर दस्तखत नहीं करने चाहिए। अनुपमा अंकुश को बुलाने को कहेगी तो बरखा कहेगी कि अंकुश अभी बिजी है तो अनुपमा जवाब देकर कहेगी कि वो इंतजार कर लेगी। अनुज के साइन देखकर अनुपमा की आंखें भर आएंगी।

अनुपमा को छोड़ने का गिल्ट अनुज को खाए जा रहा
अंकुश अनुज को मनाने की कोशिश करेगा कि वो सबकुछ भूलकर अनुपमा से जाकर मिले। लेकिन अनुज बेसुध है और उसके दिमाग में सारी चीजें घूम रही हैं। अनुज के मन में बार-बार वो मंजर याद आ रहा है जब वो अनुपमा को छोड़कर गया था। वो कहेगा कि वो अनुपमा के पास नहीं जा सकता है। उसने अनुपमा का दिल तोड़ा है, अनुज कहेगा कि अनुपमा रो रही थी, माफी मांग रही थी और वो घर छोड़कर चला आया। अनुज कहेगा कि वो माफी के लायक नहीं है और वो उसके सामने नहीं जा पाएगा उसके अंदर हिम्मत नहीं बची है।

अनुज अनुपमा को मिलाने की कोशिश करेगी पाखी
अनुज जब आगे नहीं बढ़ता है तो अंकुश अनुपमा को लेने जाता है और उसका हाथ पकड़कर अनुज के कैबिन में लेकर जाता है। अनुपमा जैसे ही कैबिन का दरवाजा खोलेगी तो अनुज वहां नहीं होगा। अनुज वहां से जा चुका होगा, अंकुश अनुज को ढूंढ़ने के लिए लोग भेजेगा लेकिन अनुपमा मना कर देगी और कहेगी कि उसका अनुज एक दिन लौटकर आएगा और वो उस दिन का बेसब्री से इंताजार करेगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा कुछ कागजात के लिए पाखी को फोन मिलाएगी लेकिन पाखी अनुज के पास होगी और वो अनुज और अनुपमा की बात करवाने की कोशिश करेगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X