Anupamaa Written Update: तोषू किंजल के बिखरते रिश्ते की अनुपमा को लगेगी भनक, सबके सामने गंदी हरकतें करेगी माया

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज एक बार फिर से अपने दिल की बात नहीं पाता है। दूसरी तरफ डिंपी के रंग-ढंग बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। उधर किंजल ने भी तोषू को समर की शादी के बाद घर छोड़ने की धमकी दे दी है।
माया की मेहंदी होगी खराब
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया ने ऐलान किया कि वो अनुज के नाम की मेहंदी लगाएगी और वो उसके लिए अनुपमा के पास जाएगी। लेकिन अनुपमा की एक्स ननद किसी और को मेहंदी लगाने के लिए बुला लेगी तो माया उस मेहंदी वाली को कहेगी कि वो उसके हाथ में अनुज का नाम लिख दे। यह सुनकर अनुपमा की हालत खराब होती है। मेहंदी वाली अनुपमा के हाथ में भी अनुज का नाम लिख देती है और माया के हाथ से गलती से अनुज के नाम की मेहंदी खराब हो जाती है।
अनुपमा को मां को लगेगी भनक
माया यहीं हार नहीं मानती है और वो मेहंदी लेकर अनुज के पास जाती है और कहती है कि वो अब उसके हाथ में अपना नाम लिखे। अनुज अपना नाम लिख भी देता है और अनुपमा ये देखकर हैरान रह जाती है। माया, बरखा और वनराज एक-दूजे को इशारे करते हैं और ये अनुज की मां देख लेती है और वो अपने बेटे से कहती है कि दोनों मिलकर बरखा और वनराज पर नजर रखेंगे। अनुपमा खुद को रोने से रोकती है और ठानती है कि पूरा सच जाने बिना वो अनुज को कुछ भी नहीं कहेगी और अनुज के नाम की मेहंदी को हटा लेगी।
किंजल की परेशान भांप लेगी अनुपमा
संगीत का फंक्शन शुरू होता है। सब लोग अपना-अपना डांस करते हैं। किंजल और तोषू जब डांस कर रहे होंगे तो अनुपमा में दोनों के बीच कुछ टेंशन नजर आती है क्योंकि किंजल काफी अनकंफर्टेबल दिखती है। किंजल बीच में ही डांस रोक देती है और बहाना बनाती है कि वो सुबह से काम करते-करते थक गई है। अनुपमा किंजल से पूछेगी कि वो ठीक है कि नहीं? तो इस पर वो कहेगी कि वो ठीक है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को काव्या की प्रेग्नेंसी का पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications