Anupamaa Spoiler Alert: बरखा की चाल होगी कामयाब, चाहते हुए भी अनुपमा से नजरें चुराएगा अनुज

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज और अनुपमा इस बात को लेकर काफी ज्यादा बेकरार हैं कि दोनों की लंबे समय के बाद मुलाकात होने वाली है लेकिन बरखा भी इन्हें अलग रखने की कोशिशों में लगी हुई है।

बरखा पर गुस्सा करेगी माया
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज वापस अपने ऑफिस आता है और पुरानी यादों में खो जाता है। अनुपमा भी पहुंचती है लेकिन ऑफिस में जाने से पहले ही उसके पास वनराज का फोन आ जाता है और वो पूछता है कि अनुपमा कहां है तो वो उसका फोन काट देती है। बरखा स्टाफ को कहती है कि जब भी अनुपमा आएगी तो उसे पर्सनली बताया जाए किसी और को नहीं। माया परेशान होकर बरखा को फोन करेगी और पूछेगी कि अनुज और अनुपमा मिले के नहीं। इसपर बरखा कहेगी वो ट्राई करेगी कि अनुज अनुपमा ना ही मिले।

अंकुश अनुज को समझाएगा
अंकुश अनुपमा को रुकने के लिए कहेगा और कहेगा कि क्या अनुज नहीं चाहता कि सबकुछ पहले जैसा हो? वो कहेगा अनुपमा भी अपने अनुज के लिए तड़प रही है। अंकुश कहेगा कि अनुज अपने बिखरे रिश्तेको टूटने से बचा ले। वो कहेगा कि अनुज जाकर अनुपमा से मिल ले। अंकुश अनुज को समझा ही रहा होगा कि तभी बरखा आ जाएगी और कहेगी कि अनुज और अनुपमा अलग-अलग ही ठीक है। बरखा कहेगी कि अनुपमा ने मूव ऑन कर लिया है और उसके लिए उसके बच्चे ही सबकुछ हैं। अंकुश बरखा को चुप कराने की कोशिश करेगा लेकिन बरखा चुप नहीं होगी।

बरखा अनुज को भड़काएगी
बरखा अनुज से कहेगी कि वो अगर एक हो भी जाएं तो फिर दोबारा वही चीजें होंगी जो होती आई हैं। वो हमेशा शाह परिवार पर ही अपना ध्यान देगी और अनुज हमेशा अनुपमा के प्यार के लिए तड़पता रहेगा। बरखा कहेगी कि अनुपमा अनुज को माफ नहीं करेगी। बरखा अनुज से कहेगी कि उसने पहले ही अनुपमा को बहुत दुख दे दिया है और अब वो उसे और दुख ना दे।

अनुज को अनुपमा से दूर रखेगी बरखा
अनुपमा जैसे-तैसे ऑफिस में कदम रखती है। अनुज अनुपमा को अपने ऑफिस से देख लेगा और अनुज की आंखों से आंसू निकल पड़ेंगे। लेकिन अनुपमा कैबिन में नहीं जा पाती है क्योंकि बरखा उसे बाहर ही रुकवा देती है। बरखा लेकिन दोनों के बीच दीवार बनकर सामने आती है। बरखा अनुज को बैठा देती है और उससे कागजों में साइन करवाने लग जाती है। बरखा के जाने के बाद अंकुश फिर से अनुज को समझाने की कोशिश करता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंकुश अनुपमा को अनुज के पास लेकर जाता है लेकिन अनुज कैबिन में नहीं होता।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X