Anupamaa Written Update: अनुपमा के सामने अनुज के नाम की मेहंदी लगाएगी माया, समर की बीवी नहीं विलेन बनेगी डिंपी

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुपमा को अनुज मिलता है और वो कुछ सवाल पूछती है लेकिन अनुज जवाब नहीं देता है। दूसरी तरफ माया और वनराज इस बात को लेकर परेशान हो रहे होते हैं कि कहीं अनुज और अनुपमा मिल ना जाएं।
डिंपी जपेगी कपाड़िया हाउस राग
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह हाउस में संगीत की तैयारियां चल रही होंगी और तभी वहां पर डिंपी आ जाएगी। बा कहेगी कि वो अपने घर जाए और शाम को अच्छे से तैयार होकर आए। इसपर किंजल कहेगी कि अभी बहुत काम है मिठाइयां बनानी है, स्नैक्स बनाने हैं तो इस पर डिंपी कहेगी कि वो लोग क्यों बना रहे हैं। अनुज को बोल देते तो वो बाहर से ऑर्डर कर देते या कपाड़िया हाउस से यह सब आ जाता। वो कहेगी कि आप कपाड़िया हाउस में जाकर देखे सबकुछ कितनी आसानी से हो रहा है। बा डिंपी को खूब सुनाएगी और कहेगी कि वो शाह हाउस में कपाड़िया हाउस का राग ना अलापे। वो कहेगी किंजल इतने बड़े घर से आई है लेकिन वो हमेशा अपने घर के बारे में गाती। वो बहू बनकर आई थी और अब बेटी बनकर रह रही है।
अगली विलेन बनेगी डिंपी
बा और डिंपी में लड़ाई हो ही रही होगी कि तभी समर वहां आ जाएगा और सब चुप हो जाएंगे। समर बताएगा कि उसकी शेरवानी डिंपी ही चुनेगी। इस पर डिंपी कहेगी कि उसने अनुज को बता दिया है, शेरवानी के बारे में और वो डिजाइनर से लेकर यहीं ले आएंगे। समर और डिंपी को जब सबलोग अकेला छोड़ देंगे तो डिंपी समर से माफी मांगेगी क्योंकि उसने कुछ ज्यादा ही बोल दिया था। समर उसे माफ तो कर देता है, लेकिन वो कहता है कि डिंपी एक बात हमेशा याद रखे कि उसका परिवार और उसका घर उसके लिए बहुत मायने रखता है। लेकिन डिंपी के मन में तो कुछ और ही चल रहा है, वो मन ही मन सोचेगी कि बस शादी हो जाए और फिर वो उसके बाद देखती है कि कैसे चीजें नहीं बदलेंगी।
किंजल छोड़कर जाएगी घर
अनुज गाड़ी रोककर अनुपमा को दिल की बात बताता है। लेकिन यह सब अनुपमा का एक ख्वाब ही होता है और वो वनराज की गाड़ी में होती है। अनुपमा सोचती है कि अगर वनराज बीच में ना आया होता तो अनुज उसे सच बता चुका होता। दूसरी तरफ तोषू किंजल से कहता है कि उसे एक नई शुरुआत करनी है। लेकिन किंजल कहेगी कि वो नई शुरुआत के नाम पर एक और बच्चा नहीं कर सकती है। तोषू को गुस्सा आ जाएगा और वो किंजल का हाथ जोर से पकड़कर कहेगा कि उसे चाहिए क्या तो किंजल बोलेगी कि उसे इस घर में नहीं रहना है। वो समर की शादी तक रुकी है और उसके बाद वो यहां से चली जाएगी। वो कहेगी कि तोषू ने उसका इस घर में जीना मुश्किल कर दिया है।
अनुज के नाम की मेहंदी लगाएगी माया
संगीत की रात में कपाड़िया हाउस के लोग भी पहुंचते हैं। मेहंदी की माहौल में माया कहेगी कि आज वो भी मेहंदी लगवाएगी वो भी अनुज के नाम की। ये सुनकर सभी घरवाले सन्न रह जाते हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को पता चल जाता है कि काव्या प्रेग्नेंट है।


Click it and Unblock the Notifications