Anupamaa Latest Update: पाखी को होगा इस शख्स से प्यार, डिम्पी को अकेला शाह हाउस में छोड़कर जाएगा टीटू, लेकिन

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस सीरियल में जब से अनुपमा अमेरिका गई है शाह हाउस की हालत खराब हो गई है। हालांकि हम सभी ने पिछले में देखा था कि किंजल और अनुपमा की मुलाकात अमेरिका में होती है जिसके वजह से दोनों काफी समय बाद खुश नजर आती है,लेकिन इस सीरियल के प्रोमो में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे अनुपमा और अनुज का मिलन होने वाला रहेगा। दूसरी तरफ शाह हाउस में वनराज काफी खुश नजर आएगा।
पाखी को होगा टीटू से प्यार
अनुपमा सीरियल आने वाले एपिसोड में आप सभी को देखने के लिए मिलेगा कि कैसे शाह हाउस से टीटू वापस जाने वाला रहेगा,लेकिन डिम्पी से ज्यादा पाखी को बुरा लगेगा,क्योंकि वो टीटू से प्यार जो करने लगी है। वो टीटू को रोकने के लिए काफी रिक्वेस्ट करेगी। हालांकि उसकी बात टीटू नहीं मानेगा क्योंकि वो डिम्पी से प्यार करते रहता है ना कि पाखी से। टीटू और पाखी की बात होते रहेगी तभी वहां डिम्पी आ जाएगी। डिम्पी को देख पाखी कहेगी, डिम्पी तुम ही समझाओ ना की टीटू घर छोड़कर ना जाए। इसके जवाब में डिम्पी कहेगी, टीटू का जाना ही इस घर के लिए सही होगा। इसके बाद टीटू कहेगा, हां। वहीं दूसरी तरफ वनराज को काफी खुशी होगी टीटू को जाने से,लेकिन घर के तीनों बच्चे काफी मायूस हो जाएगें।
दीपू का आडिया अनुपमा को आएगा पसंद
इस सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे एक फेस्टिवल में रेस्टोरेंट लगाना होता है,लेकिन आग लगने की वजह से दीपू मना कर देगा। हालांकि अनुपमा कहेगी, आप मना मत करना हम वहां अपना स्टॉल लगाएगे। दूसरी तरफ अनुज के पास एक कॉल आएगा। फिर अनुज को पता चलेगा कि उस फेस्टिवल में एस पाइसी चटनी रेस्टोरेंट का स्टॉल लगने वाला है। जिसके वाद अनुज सोचेगा कि अब तो फाइनली जोशी बहन का सच जानकर मैं रहूगा। हालांकि अनुज की ये बाते छोटी अनु सुन लेती है ,लेकिन ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कैसे अनुज अनुपमा की मुलाकात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











