Anupamaa Spoiler Alert: अनुज और अनुपमा की पहली मुलाकात में रोड़ा बनेगी बरखा, वनराज भी चलेगा चाल

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो अनुपमा में आपने अब तक देखा कि अंकुश की बदौलत अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से मिलने वाले हैं। एक तरफ बरखा चाल चल रही है कि अनुज और अनुपमा अलग ही रहें तो दूसरी तरफ पाखी अपनी मां और अनुज को मिलाने में लगी है।

अनुपमा को देखने जाता है अनुज
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा घर के अंदर ही बच्चों को रिहर्सल करवाएगी। वो बच्चों को डांस तो करवा रही होगी लेकिन उसकी नजर लगातार घड़ी पर ही होगी। और तभी घर के बाहर अनुज आ जाता है और वो अनुपमा को देखकर काफी खुश होता है। अनुपमा को अनुज के आने का एहसास होता है लेकिन वो बार-बार छिप जाता है। अनुपमा को ये पता चल जाता है कि अनुज उसे देखने आया है और वो बाहर आकर अनुज को ढूंढ़ने लग जाती है लेकिन अनुज उसे नहीं मिलता है।

ऑफिस जाने के लिए तैयार होगी अनुपमा
अनुपमा ऑफिस में जाने के लिए तैयार होने लग जाती है और फिर वो अपनी मां से पूछती है कि वो कैसी लग रही है। अनुपमा कहेगी कि अनुज को भी मेरी याद आती होगी, उनको भी ये दूरी सताती होगी। अनुपमा कहेगी कि अनुज के आने से उसकी बेचैनी कम हो गई है। अनुपमा अपनी मां से कहेगी कि वो उसके लिए आया है और काम के लिए भी। इसपर अनुपमा की मां कहेगी कि अगर ऐसा ही है तो उसने आगे के बारे में क्या सोचा है? लेकिन अनुपमा कुछ बोल नहीं पाती है। अनुपमा ऑफिस के लिए निकल जाती है।

बरखा करना चाहती है अनुज अनुपमा को अलग
अनुज को भी अनुपमा की फिक्र सताने लगेगी वो खुद को कोसेगा कि वो अनुपमा से क्यों नहीं मिला। वो मन ही मन सोचेगा कि अनुपमा अपना ख्याल रखती होगी कि नहीं, उसे अनुपमा से मिल लेना चाहिए था। अंकुश को इस बात की फिक्र होगी कि अनुज को ऑफिस आकर कुछ गलत ना लगे लेकिन बरखा उसे डांटेगी और कहेगी कि वो अनुज का गुलाम बनता जा रहा है। वो कहेगी अंकुश को जो भी कुछ बताना है वो सब केबिन में ले जाकर बताए और वो अनुपमा को हैंडल करेगी और पेपर्स पर साइन करवाकर उसे भेज देगी। इसपर अंकुश कहेगा कि वो चाहती है कि अनुज और अनुपमा ना मिले? और अधिक भी बरखा से सवाल करने लग जाएगा। इस पर बरखा कहेगी कि वो नहीं चाहती कि उन सभी की जिंदगी की खराब हो। अंकुश कहेगा कि बरखा चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन अनुज और अनुपमा को एक होने से कोई नहीं रोक सकता।

अनुज अनुपमा के बीच रोड़ा बनेगी बरखा
अनुज को सामने देखते ही अंकुश उसे गले से लगा लेगा। अंकुश को अनुज की फिक्र होगी। बरखा अनुज को केबिन में ले जाने की कोशिश करती है लेकिन बार-बार अनुज की नजर ऑफिस के गेट पर ही होगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को अपने सामने देखकर खुश हो जाता है, लेकिन बरखा इनके बीच दीवार बनकर खड़ी हो जाएगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X