Anupamaa Written Update: अनुपमा को छोड़ माया के साथ गृह प्रवेश करेगा अनुज, देवर की वापसी देख परेशान हुई बरखा

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज माया से मिलने की कोशिश करता है लेकिन माया अनुज को अनुपमा से दूर ले जाती है और इस बार भी अनुज अनुपमा से अपने दिल की बात नहीं कह पाता है। दूसरी तरफ शाह हाउस में शादी की तैयारियां चल रही हैं।
माया कपाड़िया हाउस जाने की करेगी जिद
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया जब अनुज को अनुपमा से दूर लेकर आएगी तो अनुज उसकी सेहत को लेकर फिक्रमंद रहेगा और यह देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं, वो उसे दवाई देता है तो डिंपी पूछेगी कि माया को क्या हुआ। माया अनुज से कहेगी कि वो उसे कपाड़िया हाउस ले चले। अनुज माया को लेकर कपाड़िया हाउस जाने को तैयार हो जाता है। वहीं, वनराज अनुपमा को बोलेगा कि वो शादी तक यहीं शाह हाउस में रुक जाए। लेकिन अनुपमा मना कर देगी।
गेस्ट रूम में रहेगी माया
वनराज के पास बरखा का मैसेज आता है, जिसमें वो पूछती है कि अनुज ने अनुपमा को कुछ बताया तो नहीं, इस पर वनराज कहेगा कि जब अनुज खुद ही अनुपमा को कुछ नहीं बताना चाहता तो हम क्यों बताएं कि सच्चाई क्या है। अनुज माया को लेकर चला जाता है। अनुज कपाड़िया हाउस आता है तो उसे अनुपमा की यादें घेर लेती हैं। बरखा माया से पूछेगी कि वो उसका सामान कहां रखवाए गेस्ट रूम में या अनुज के रूम में। अनुज कहेगा कि वो गेस्ट रूम में ही रहेगी। अंकुश अनुज को कहेगा कि वो अब किसी भी हालत में अनुज को वापस नहीं जाने देगा, अनुज कहेगा कि डिंपी की शादी के बाद वो ऑफिस चलेगा और सब कुछ देखेगा, यह सुनकर अधिक और बरखा के चेहरे की हवाइंया उड़ जाती हैं।
अनुज बताएगा सारा सच
संगीत को लेकर अनुपमा काव्या से कहेगी कि आज संगीत में वो भी परफॉर्मेंस दे तो काव्या मना कर देगी। किंजल काव्या से कहेगी कि वो शादी तक यहीं रुक जाए, समर भी इस बात पर जोर डालेगा। वनराज कहेगा कि क्यों वो लोग जबरदस्ती कर रहे हैं वो आती-जाती रहेगी हर फंक्शन में। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा को सारी सच्चाई बता देता है।


Click it and Unblock the Notifications