Anupamaa: अनुज और अनुपमा को अलग करने के लिए बरखा ने बुना जाल, क्या नहीं हो पाएगा महामिलन?

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुपमा के अनुज से अलग होने के बाद जिंदगी की एक नई शुरुआत क रही है। उधर समर भी डिंपी से शादी करने की जिद में अड़ा हुआ है। हालांकि, अनुपमा ने सबको समर और डिंपी की शादी के लिए मना लिया है।

समर डिंपी की शादी को तैयार होगी अनुपमा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा बा को कहेगी कि वो मान ले कि डिंपी एक अच्छी लड़की है और जितन जल्दी वो ये बात मान ले उतना जल्दी उनके लिए अच्छा होगा और उधर वनराज भी अनुपमा की हां में हां मिलाएगा और कहेगा कि वो बच्चों के किसी की सुननी ही नहीं है तो क्या कर सकते हैं। समर कहेगा कि उसे बुरा लगा था जब अनुपमा ने उसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था। लेकिन अब उसे साफ-साफ समझ में आ गया है कि उसकी मां ठीक थी और वो गलत। साथ ही समर यह भी कहेगा कि वो डिंपी से शादी तो जरूर करेगा।

Recommended Video

Anupama 21th April Spoiler : Anupama ने किया Dimple और Samar को माफ, क्या करेगा Vanraj ?

वनराज को ताने देगी काव्या
अंकुश बार-बार अनुज और अनुपमा पर दबाव बना रहा है ऑफिस में आने का। बरखा की अनुज और अनुपमा को दूर करने की सारी साजिशें नाकाम होती जा रही है। बरखा अंकुश से कहेगी कि दोनों को अलग-अलग समय पर बुलाया जाए लेकिन अंकुश मना कर देगा। दूसरी तरफ काव्या वनराज के हाव-भाव से पता लगा लेगी कि अनुज वापस आ रहा है। इस पर काव्या कहेगी कि वो चाहती है कि इस बार अनुज अनुपमा ऐसे मिलें कि दूर ही ना हो पाएं।

बरखा चलेगी चाल
बरखा और माया आपस में लड़ते हैं कि वो लाख कोशिशों के बाद भी अनुज अहमदाबाद आ रहा है। इस पर बरखा कहेगी कि वो इतनी आसानी से हार नहीं मानेगी और वो अनुज और अनुपमा को एक नहीं होने देगी, यह सुनकर माया के चेहरे पर चमक आ जाती है। उधर अनुपमा को जब से ऑफिस जाने की बात पता चली है वो खोई-खोई सी है। बरखा ऑफिस से फोन करवाकर अनुपमा को चार बजे बुलवाती है।

अनुपमा के मन में घबराहट
अनुपमा अनुज से मिलने वाली है और इसी बात से वो काफी परेशान है, उसे लग रहा है कि क्या होगा जब वो अनुज से मिलेगी। अनुपमा कहेगी कि वो अनुज के नाम वो सब कर देगी जो अनुज ने उसे दिया है। शो में आने वाले कल में अनुज और अनुज मिलने वाले हैं।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X