Anupamaa Spoiler Alert: समर और डिंपी की क्लास लेगी अनुपमा, बरखा के हर प्लान को फेल करेगी पाखी

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि समर डिंपी के प्यार में शाह हाउस छोड़ने को तैयार है। उधर अनुपमा ने अपनी डांस अकैडमी खोल ली है और वहां पर बच्चे भी आने लगे हैं। अनुज के मन में अनुपमा का प्यार अब भी बसा हुआ है।

वनराज करेगा समर की शिकायत
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि बा अनुपमा के घर डिंपी की शिकायत करने पहुंचती है। लेकिन अनुपमा और उसकी मां बा की काफी बेइज्जती करते हैं। बापूजी और वनराज भी अनुपमा के घर पहुंचते हैं और समर के बारे में बात करते हैं और वनराज बताता है कि कैसे समर ने सबके साथ बदतमीजी की। वनराज बात ही बात में कहेगा कि वो अनुपमा के फैसले पर राजी है। जिस पर बा नाराज हो जाएगी। अनुपमा के पास अंकुश का फोन आएगा और वो उसे ऑफिस बुलाएगा।

समर और डिंपी को सुनाएगी अनुपमा
अंकुश के फोन से वनराज थोड़ा सकपका जाता है। वो अनुपमा को कहता है कि क्या वो भी उसके साथ ऑफिस चले। क्योंकि वनराज भी मन ही मन नहीं चाहता कि अनुपमा का आमना-सामना अनुज से हो। वो अनुपमा को रोकने की कोशिश करता है लेकिन अनुपमा वनराज को करारा जवाब देती है और तभी समर और डिंपी वहां पर पहुंच जाते हैं।अनुपमा बातों ही बातों में समर को समझाती है कि उसने जो किया गलत किया और उसे परिवार के साथ बदतमीजी नहीं करनी चाहिए थी। डिंपी कहेगी शादी का फैसला उनका है तो परिवार का क्या लेना-देना तो इस पर भी अनुपमा डिंपी को खूब सुनाएगी और बदतमीजी नहीं करने के लिए बोलेगी।

पाखी करेगी का बरखा का प्लान फेल
माया अनुज का ख्याल रख रही होगी तभी उसे पता लगेगा कि अनुज को फिर से अहमदाबाद जाना होगा और यह जानकर माया के पैरों तले जमी खिसक जाएगी। वो किसी भी हाल में अनुज को अहमदाबाद वापस नहीं जाने देना चाहती और वो बरखा को फोन मिलाकर इस बात की शिकायत करती है। बरखा भी माया से वादा करती है कि वो कोशिश करेगी कि अनुज वापस अहमदाबाद ना आए और यह बात पाखी सुन लेगी और फिर पाखी बरखा को खूब सुनाती है। पाखी कहती है कि वो भी कोशिश करेगी अनुज वापस अहमदाबाद जरूर आए।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X