Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा का दिल तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी माया, आग में घी डालेगी बरखा

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में आपने अब तक देखा कि समर के लिए हो रही पूजा में माया और अनुज साथ में बैठे हैं और पूजा में शामिल हो रहे हैं। वहीं अनुपमा माया और अनुज के पीछे बैठी होती है। अनुपमा का दिल टूटा है लेकिन वो जैसे-तैसे खुद को संभाल रही है।

Recommended Video

Anupama 19th May Spoiler Update: Anuj और Anupama आएंगे Close, क्या करेंगे Vanraj और Maya ?

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि समर की शादी के लिए वनराज और अनुपमा साथ में बैठकर पूजा करेंगे। डिंपी की तरफ से अनुज बैठने को कहेगा लेकिन फिर जाकर माया भी अनुज के बगल में बैठ जाएगी और यह देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। इस पर अनुपमा की मां माया पर सवाल उठाएगी कि अनुज डिंपी के पिता की जगह बैठा है लेकिन माया किस रिश्ते से यहां बैठी है। माया कहती है कि हम दोनों इसलिए यहां बैठै हैं क्योंकि हम दोनों साथ में रहते हैं और हमेशा साथ ही रहेंगे। ये सुनकर सब हक्के-बक्के रह जाएंगे।

पाखी शादी छोड़कर चली जाती है तो डिंपी समर से शिकायत करती है तो समर उसे समझाता है कि उससे फैमिली की ये प्रॉब्लम ज्यादा देखी नहीं जाती है। समर डिंपी को कहेगा कि वो अपना मूड ना खराब करे। लेकिन डिंपी फिर भी पाखी का राग अलापे रहती है। वो कहेगी कि वो सुनने वालों में से नहीं है, सुनाने वालों में से है फिर चाहे बा हो, पाखी हो या कोई और उसे किसी की परवाह नहीं।

किंजल अनुपमा को कहेगी कि उसने पाखी को समर की शादी छोड़कर क्यों जाने दिया तो अनुपमा कहेगी कि यहां रहती तो वो ना जाने किसको क्या-क्या बोलती। तभी समर भी वहां आ जाएगा और वो भी अपनी मां से यही सवाल पूछेगा। समर कहेगा कि वो सबकी खुशी में खुश होता है लेकिन उसकी शादी में कोई खुश नहीं है।

किंजल अनुपमा से कहेगी कि समर का गुस्सा अपनी जगह ठीक है लेकिन अनुज को माया को साथ में लाने से पहले कुछ सोचना चाहिए था। वो कहेगी कि उसे इस बात से हैरानी हुई कि माया अनुज के साथ बैठी लेकिन उन्हें उससे भी कोई दिक्कत नहीं हुई। जब माया अनुज के साथ बैठी तो उसने क्यों कुछ नहीं कहा तो अनुपमा कहेगी कि वो क्यों बोले कुछ अब जो बोलना है वो अनुज को ही बोलना है। किंजल कहेगी कि क्या वो अब भी अनुज पर भरोसा करती है तो वो कहेगी कि खुद से भी ज्यादा। वो कहेगी कि उसे भरोसा कि वो आएंगे और सबकुछ बताएंगे।

समर सबके सामने कहेगा कि वो खुश है कि उसकी शादी होने जा रही है लेकिन वो इसलिए भी खुश है क्योंकि उसकी मम्मी अब अपने लिए ही जीएगी, अपने लिए ही करेगी और अपने सपनों को पूरा करेगी अमेरिका जाकर। ये सुनकर अनुज के पैरों तले जमीन खिसकेगी और माया खुश हो जाएगी। वनराज भी कहेगा कि जो पीछे छूट गया है उसे भूलकर वो आगे बढ़े। पूरा शाह परिवार अनुपमा को सपोर्ट करता नजर आता है। बा कहेगी कि जो भी फंक्शन होंगे वो अनुपमा के टाइम के हिसाब से ही होंगे।

बा कहेगी कि फंक्शन कहां पर कैसे होंगे यह तय कर लेते हैं तो माया तुरंत कह उठती है कि आधे फंक्शन शाह हाउस में हों और आधे फंक्शन कपाड़िया हाउस में। वो अनुपमा से पूछेगी कि उसे तो कोई दिक्कत नहीं है ना कपाड़िया हाउस में आने से। तभी बरखा भी माया की हां में हां मिला देगी। अनुपमा की मां उस पर गुस्सा करेगी तो बरखा कहेगी कि वो तो अनुज की मर्जी बता रही है क्योंकि अनुज खुद चाहता है कि डिंपी की विदाई कपाड़िया हाउस से हो। बरखा कहेगी अनुपमा चुप है, इसका मतलब यही हुआ कि उसे कपाड़िया हाउस में आने से कोई दिक्कत नहीं है। बा कहेगी संगीत और मेहंदी शाह हाउस में होगी और हल्दी और शादी कपाड़िया हाउस में।

अनुपमा की मां बहुत दुखी होगी बापूजी उसे समझाते हैं कि अब अनुपमा की जिंदगी में सब अच्छा होगा और वो जाकर अनुज से बात करेगा कि वो ऐसे कैसे कर सकता है। दूसरी तरफ माया अनुज से कहेगी कि वो कपाड़िया हाउस में रहने चलते हैं तो अनुज कहेगा कि जब तय हुआ था कि हम होटल में रहेंगे तो कपाड़िया हाउस क्यों जाना है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा के पीछे जाता है और माया को इसी बात का डर होता है कि कहीं दोनों मिल ना जाए।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X