..................... Anupamaa Spoiler Alert 19 April Anupamaa 19 april 2023 spoiler alert Anupama Upcoming twist - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अपनी मां के अपमान का बदला लेगी पाखी, बरखा को दिखाएगी उसकी असली औकात

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुज को लगातार बरखा भड़का रही है और दूसरी तरफ माया अनुज के करीब आने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। वनराज ने भी मौके का फायदा उठाना चाहा।

छोटी बच्ची की होगी एंट्री
आज आप देखेंगे कि अनुपमा जब एक बच्ची को डांस सिखा रही होगी तो गेट के बाहर से एक बच्ची उसे देख-देखकर डांस कर रही होगी। देखते-देखते अनुपमा की अकैडमी बहुत से बच्चे आ जाते हैं और अनुपमा सभी बच्चों को डांस सीखाने लग जाती है। अनुपमा उस छोटी सी बच्ची को पकड़ लेगी और कहेगी कि उसने बहुत अच्छा डांस किया है और फिर वो उस बच्ची से कहती है कि क्या वो उसकी स्टूडेंट बनेगी। लेकिन वो घबराकर वहां से भाग जाती है।

फ्री में गरीब बच्ची को सिखाएगी डांस
अनुपमा बच्ची का पीछा करते हुए जाती है तो देखती है कि वो बच्ची एक सब्जी बेचने वाले की बेटी है। वो बच्ची नाच रही होगी कि तभी उसका पापा उसे डांटता है और कहता है कि डांस सिर्फ अमीरों के लिए है गरीबों के लिए नहीं। तभी अनुपमा कहेगी कि डांस तो सबके लिए होता है। इस पर वो शख्स कहेगा कि वो अपने खाने का इंतजाम ही बड़ी मुश्किल से कर पाता है, वो उसे डांस क्या सिखाएगा। अनुपमा उस बच्ची को फ्री में डांस सिखाने को तैयार हो जाती है।

Recommended Video

Anupama Latest Promo : Anupama और Anuj नहीं आएंगे करीब, Makers खेलेंगे फिर बड़ा Game ?

अपनी मां के अधिकारों के लिए लड़ेगी पाखी
कपाड़िया हाउस में पाखी आ जाती है और वो सारी चीजों को वैसे ही रखती है जैसे अनुपमा रखा करती थी। पाखी कहेगी कि उसने घर में ट्रेडिशनल गुजराती ब्रेकफास्ट बनवाया है तो बरखा कहेगी कि इसे खाने वाला कोई नहीं है और जो थे वो यहां से चले गए है। तो पाखी कहेगी वो एक ना एक दिन आ जाएंगे। बरखा कहेगी कि जब पाखी को यहां पर आना ही था तो उसने इतना नाटक क्यों किया तो पाखी कहेगी बरखा उसकी मम्मी की जगह लेने की कोशिश कर रही है तो वो कैसे चुप बैठ सकती थी। पाखी कहेगी कि जब तक राजा-रानी अपने महल में वापस नहीं आ जाते, मैं उनकी मंत्री बनकर इसी घर में रहूंगी। यही नहीं, पाखी ऑफिस तक जॉइन करने की बात कहती है और यह सुनकर बरखा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

ऑफिस में होगी अनुज की जरूरत
अंकुश के पास ऑफिस का जरूरी कॉल आता है और अंकुश कहेगा कि ऑफिस में अनुज की जरूरत है और उसे आना होगा। लेकिन बरखा चाहती है कि अनुज वापस ना आए। दूसरी तरफ छोटी अनुज से पूछेगी कि वो अब और कितने दिन तक रहेगा क्योंकि अब उसे अनुपमा मिस कर रही होगी। इसलिए या तो वो मम्मी के पास जाए या फिर उसे यहां पर बुलाए।

अनुपमा और उसकी मां बा को सुनाएंगे खरी-खोटी
अनुपमा के घर में बा जाती है और उसे नई शुरुआत के लिए शगुन देती है। बा समर की शिकायत करती है अनुपमा से। अनुपमा की मां लगातार बा को ताना देती रहती है। बा सबके लिए गिफ्ट्स लेकर आती है जो वनराज लेकर आया था नौकरी लगने की खुशी में। लेकिन अनुपमा की मां बा और वनराज को उससे दूर रहने को कहती है और तोहफे वापस से जाने को कहती है। अनुपमा भी बा को उनकी सारी हरकतें याद दिलाती है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X