Anupamaa Spoiler Alert: अनुज माया को साथ देख अनुपमा पीएगी जहर का घूंट, डिंपी को आस्तीन का सांप कहेगी पाखी

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज और अनुपमा सामने आ जाते हैं, लेकिन छोटी और अनुज अनुपमा से ढंग से बातचीत नहीं करते। उल्टे माया के आते ही उसके साथ चले जाते हैं। अनुपमा का दिल टूट गया है अनुज का रवैया देखकर।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि इतना सबकुछ होने के बाद भी अनुपमा सबकी खुशी के लिए घर के अंदर मुस्कुराते हुए कदम रखती है। वो सबको चियर करने की कोशिश करती है और उसका साथ किंजल और काव्या भी देती हैं। तभी बा अनुज और माया से पूछेगी कि उन्होंने शादी कर ली है या अभी करनी बाकी है। बापूजी उन्हें चुप होने को कहेंगे तो बा कहेगी कि ये लड़की वालों की तरफ से है तो ये पता होना चाहिए कि इनका आपस का रिश्ता क्या है? लेकिन बापूजी बा को चुप करा देते हैं।
आज आप देखेंगे कि समर और डिंपी शादी से पहले होने वाली पूजा में जहां अनुपमा को बैठना था, उस जगह पर माया आकर बैठ जाती है। यह देखकर सब के सब हैरान हो जाते हैं। अनुपमा उनके पीछे बैठती है। बरखा माया से हालचाल पूछेगी तो व कहेगी कि अनुज साथ में है तो उसे क्या दिक्कत हो सकती है। वो कहती है कि किसी ने उसका उतना ध्यान नहीं रखा, जितना अनुज रख रहा है। अनुपमा गिरने वाली ही होगी कि तभी अनुज उसे संभाल लेगा, तभी माया बीमार होने का नाटक करने लगेगी और अनुज अनुपमा को छोड़कर माया को दवाई देने लग जाता है। छोटी सबके सामने माया को मा कहती है तो सब के सब हैरान रह जाते हैं। अनुपमा अनुज और माया को यूं साथ देखकर भर उठी है। लेकिन वो खुद को रोने से रोकती है।
Recommended Video
अनुपमा खुद को संभालने की कोशिश में लगी होती है तभी उसके पास काव्या आती है। काव्या अनुपमा को संभालती है और कहती है कि चाहे कुछ भी हो, उसे ठीक रहना है। तभी अनुपमा काव्या से पूछेगी कि वो कैसी है तो वो कहेगी कि उसने कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और कुछ समय तक वो पर्दे के पीछे काम करेगी, तब अनुपमा भी काव्या से पूछेगी कि क्या वो ठीक है। काव्या बात को पलट देती है और कहती है कि उसे अनुपमा के अमेरिका जाने वाली खबर ने काफी खुश कर दिया है। काव्या अनुपमा की तारीफ करेगी और कहेगी कि उसने अनुपमा से बहुत कुछ सीखा है। काव्या अनुपमा का हौंसला बढ़ाती है। काव्या अनुपमा को सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ने की नसीहत देती है और अनुपमा भी काव्या को हमेशा खुश रहने की सलाह देती है। काव्या कहेगी कि वो कोशिश कर रही है और खुश रहना चाहती है।
पाखी अनुज और माया को साथ में देखकर बहुत दुखी है और किंजल से जाकर कहती है कि वो अब अनुज को सुनाने वाली है। लेकिन किंजल उसे रोकती है। पाखी बताती है कि माया और बरखा मिली हुई हैं। वो कहती है कि अनुज क्यों माया का इतना ख्याल रख रहे हैं और छोटी क्यों माया को मां बोलने लगी है। वो इस तरह सबकुछ देखकर फूट-फूटकर रोने लग जाती है। तभी वहां पर डिंपी आती है और पूछती है कि वो रो क्यों रही है। पाखी कहेगी कि वो डिंपी की वजह से रो रही है क्योंकि डिंपी ने अनुज को बुलाया। इस पर डिंपी कहेगी कि इन सबमें उसकी क्या गलती है, उसे थोड़ी ही ना पता था कि माया भी आएगी। पाखी गुस्से में डिंपी को आस्तीन का सांप बोल देगी। पाखी और डिंपी लड़ रहे होंगे तो किंजल उन्हें चुप कराएगी।
वनराज अनुज से कहेगा कि शादी में वो अपनी न्यू फैमिली का ड्रामा ना करे। वनराज कहेगा कि वो उसके सब्र का इम्तिहान ना ले वर्ना वो भूल जाएगा कि उसके बेटे की शादी है। अनुपमा की मां का दर्द बांटने बा आती है। और वो पूछती है कि क्या वो ठीक है? अनुपमा की मां कहती है कि उसका मन कर रहा है कि वो अपनी बेटी का हाथ पकड़े और कहीं दूर ले जाए। लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि अनुपमा के बेटे की शादी है। शादी की तैयारियों शुरू करने के लिए समर के माता-पिता को एक साथ बुलाया जाता है और बा अनुपमा और वनराज को साथ में बैठकर पूजा करने को कहती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अनुपमा और माया अनुज मिलकर पूजा करने बैठेंगे। माया कहेगी कि आधे फंक्शन कपाड़िया हाउस में तो आधे फंक्शन शाह हाउस में होंगे और विदाई भी कपाड़िया हाउस से ही होगी। लेकिन अनुपमा को समझ नहीं आता कि वो क्या बोले क्योंकि वो कपाड़िया हाउस नहीं जाना चाहती, लेकिन उसके बेटे की शादी का सवाल है। तो ये देखकर माया कहेगी कि अनुपमा को चुप देखकर यही लग रहा है कि उसे कपाड़िया हाउस में दिक्कत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications