Anupamaa: बेटी पर हो रहे जुल्मों का अनुपमा को लगेगा पता, लाख समझाने के बाद भी खाई में कूदने को तैयार पाखी

Anupamaa Spoiler Alert: अब तक आपने देखा कि रोमिल ने अनुज अनुपमा की गैर मौजूदगी में एक पार्टी की थी, जिसमें उसने शराब भी पी थी। जिसके बाद अनुज ने रोमिल को खूब सबक सिखाया यहां तक कि उसे थप्पड़ तक मारा। लेकिन लगता है रोमिल इतनी जल्दी बाज नहीं आने वाला है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रोमिल कॉफी मांगेगा तो अनुज उसे डांटेगा और अनुपमा भी उसे समझाएगी कि उसे छोटे-मोटे काम तो खुद ही करने चाहिए लेकिन अगर वो नहीं कर रहा है तो जो उसे चीजें दे रहा है, उसका तो सम्मान करना चाहिए। वहीं, अनुज रोमिल से कहेगा कि वो ड्राइंग रूम को साफ करे और रोमिल गुस्से में सफाई करने लग जाता है।
उधर शाह परिवार में काव्या की खूब खातिरदारी हो रही है। समर भी अपने पापा, बाबूजी और भाई तोषू के साथ आकर बैठ जाता है। बा ये देखकर अपने परिवार की खुशियों की नजर उतारती है। बा समर को थेपला खिलाने की कोशिश करती है तभी डिंपी आ जाती है ब्रेकफास्ट लेकर। लेकिन समर फिर भी बा के हाथ से थेपला खा लेता है और डिंपी रूठकर चली जाती है। इस पर समर कहेगा कि वो नाश्ता तो अपने परिवार के साथ ही करेगा।
पाखी रोमिल के पास जाती है और उससे माफी मांगती है, लेकिन रोमिल कहता है कि उसकी वजह से ही उसके दोस्तों के सामने उसकी बेइज्जती हुई है, उसे थप्पड़ पड़ा है। इस पर पाखी चिल्ला कर कहती है कि उसे डांट उसकी हरकतों की वजह से ही पड़ी है। पाखी रोमिल को समझाने की कोशिश करती है लेकिन रोमिल उसकी एक नहीं सुनता है, बल्कि वो उसे अपने पति अधिक की चिंता करने की सलाह देता है। इस पर पाखी कहती है कि वो अधिक के बारे में किसी से कुछ ना कहे। तो रोमिल कहेगा कि अगर वो और उसका पति उसके रास्ते में आए तो वो किसी को कुछ भी बता सकता है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को पता लग जाएगा कि अधिक ने पाखी के ऊपर हाथ उठाया है। इस पर पाखी कहती है कि पति-पत्नी के बीच ऐसे झगड़े होते रहते हैं तो इस पर अनुपमा कहती है कि किसी को भी हाथ उठाने का अधिकार नहीं है। पाखी कहती है कि वो अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश कर रही है और वो अपने रिश्ते को संभाल लेगी। अनुपमा पाखी को समझाती है कि अधिक जो उसके साथ कर रहा है वो बदसलूकी है। लेकिन पाखी अनुपमा को रोक देगी और कहेगी कि वो उसे रिश्तों का ज्ञान ना ही दे, वो आजतक अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश कर रही है और वो अधिक का साथ नहीं छोड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications