Anupamaa: सभी विलेन के मुंह पर चांटा मारकर अनुज पहुंचेगा अपनी अनु के पास, माया से ये खतरनाक वादा करेगी बरखा

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि समर किसी भी हाल में डिंपी से शादी करना चाहता है। दूसरी तरफ बरखा अनुपमा का सामान उसे लौटाने जाती है तो अनुपमा उसे बेइज्जत करके निकाल देती है और बरखा अनुज को भी अनुपमा के खिलाफ भड़काती है।
अनुज को भड़काएगी बरखा
आज आप देखेंगे कि पाखी अनुपमा के पास आकर रोने लग जाती है और दूसरी तरफ बरखा अनुज को अनुपमा के खिलाफ भड़काती है। उधर बरखा को यूं अनुज को भड़काते देख अधिक को अपनी बहन पर हैरानी होगी तो दूसरी तरफ माया को बरखा की इस चाल पर काफी खुशी होती है। दूसरी तरफ डिंपी समर को उसके परिवार के खिलाफ भड़काती है। बरखा अधिक को सफाई देने की कोशिश करेगी और तभी वहां पर समर और डिंपी भी जाते हैं।
मौके का फायदा उठाने की कोशिश करता है वनराज
किंजल को यूं किचन में काम करते हुए देखकर वनराज को बुरा लगता है और वो किंजल को जाकर आराम करने को कहता है। वनराज कहेगा कि अगर इस घर को कोई जोड़कर रख सकता है तो वो किंजल ही है। वनराज को मौके का फायदा उठाकर उसे बार-बार फोन करता है। इधर वनराज भी अनुपमा को अनुज के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है। लेकिन अनुपमा उसे खूब सुनाती है और फोन काट देती है।
अनुज की तबीयत होगी खराब
अनुज के मन में अनुपमा के लिए प्यार देखकर माया हैरान रह जाती है वो कहती है कि अनुज के मन में अनुपमा के लिए कड़वाहट तो है लेकिन नफरत नहीं है। दवाइयां लेने के बावजूद अनुज की तबीयत ठीक नहीं हो रही है। माया अनुज का ख्याल रखने की कोशिश करेगी लेकिन अनुज उसे वहां से जाने को कह देगा। अनुज बुखार में भी अनुपमा का ही नाम पुकारेगा। छोटी माया से कहेगी कि मम्मी को फोन करके उसके पापा की हालत के बारे में बता दे। मम्मी के आने से पापा की तबीयत ठीक हो जाएगी तो इसपर माया कहेगी कि वो अनुपमा को फोन करके बता देगी।
अनुपमा को देखने आएगा अनुज
अनुपमा अपने दिन की शुरुआत करेगी और अकैडमी में बच्चों का इंतजार करेगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा माया से वादा करती है कि वो अनुपमा और अनुज को कभी करीब नहीं आने देगी। धीरे-धीरे अनुपमा की अकैडमी में बच्चों का आना शुरू होगा और अनुपमा को चोरी-छिपे देखने अनुज भी आता है।


Click it and Unblock the Notifications











