..................... Anupamaa Spoiler Alert 17 May 2023 Know Anupama Upcoming Story And Written Update In Hindi - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा को मिलेगा अनुज और छोटी के बेरुखी, माया पूजा में लेगी अनुपमा की जगह

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि समर और डिंपी की शादी की तैयारियां चल रही हैं और इस शादी में अनुज माया और छोटी भी आने वाले हैं। अनुपमा शादी के साथ-साथ अपने डांसिंग करियर पर भी ध्यान दे रही है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा सज-धजकर समर के लिए हो रही पूजा में शामिल होने के लिए जा रही होती है तो उसे बार-बार अनुज का ख्याल सता रहा होता है। तभी उसके सामने अनुज आ जाएगा। वनराज अनुज और अनुपमा को आमने-सामने देख लेता है। तभी वहां पर छोटी अनु की एंट्री होती है। अनुपमा छोटी को गले लगा लेती है और जी भरकर उसे किस करती है। लेकिन छोटी अनुपमा की किसी बात का जवाब नहीं देती और ना ही रिएक्ट करती है। तभी वहां पर माया भी आ जाती है। माया के आते ही छोटी अनु अनुपमा से अपना हाथ छुड़ा लेती है। और फिर वो माया को मां कहकर बुलाती है। अनुज भी वहां से चला जाता है। अनुपमा को समझ नहीं आता कि उसके साथ क्या हो गया।

Recommended Video

Anupama 18th May Spoiler Update: Anupama जाएगी Vanraj के Close तब क्या करेगा Anuj ?

शाह हाउस में समर के लिए हो रही पूजा में काव्या भी आएगी। काव्या सबके साथ अच्छे से मिलती-जुलती है। काव्या वनराज से हार्ट अटैक के बारे में पूछती है। वो कहेगा कि हार्ट अटैक आए हुए एक महीना हो गया, वो अब पूछ रही है? तो काव्या कहेगी कि वो समर से उसका हालचाल पूछ लिया करती थी। वनराज कहेगा कि वो काव्या को परेशान नहीं करना चाहता था इसलिए उसने सबको मना कर दिया था कि वो काव्या को ना बताए। वनराज कहेगा कि वो काफी ग्लो कर रही है और पिछले एक महीने में उसके काफी ऐड भी देखे उसने। काव्या कहेगी कि उसने काम पर से ब्रेक ले लिया है। इसपर, वनराज पूछेगा कि उसकी जिंदगी में सब ठीक तो है? वनराज कहेगा कि उसे लग रहा है कि सब ठीक नहीं है तो काव्या बात को पलट देगी।

अनुज वनराज के घर आता है और उससे हालचाल पूछता है तो वनराज कहता है कि उसकी तबीयत तो ठीक है लेकिन उसे लगता है कि अनुज का दिमाग खराब हो गया है। वो माया को लेकर अनुज को ताना मारने लगता है। अनुज माया जैसे ही घर में एंट्री लेते हैं शाह हाउस में मौजूद लोग हैरान-परेशान हो जाते हैं। वो अनुपमा की मां का आशीर्वाद लेने जाएगा लेकिन वो मुंह फेर लेगी। समर भी अनुज से नजरें नहीं मिलाएगा। लेकिन अंकुश अनुज को गले लगा लेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बा अनुज से पूछेगी की अनुज और माया ने शादी कर ली है या नहीं। पूजा में भी माया अनुज के साथ अनुपमा की जगह पर बैठेगी। यह देखकर सभी घरवाले हैरान रह जाएंगे।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X