Anupamaa: अनुज को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगी बरखा, समर डिंपी की शादी को राजी होगा परिवार

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि बरखा अनुपमा का सारा सामान लेकर उसके घर पहुंच गई है। दूसरी तरफ समर ने डिंपी से शादी करने की ठान ली है और वो डिंपी के प्यार में घर छोड़ने को भी तैयार है।
छोटी को आएगी अनुपमा की याद
अनुपमा में आज आप देखेंगे कि छोटी अनु अनुज से जिद करेगी कि वो अनुपमा को वीडियो कॉल करे। लेकिन माया छोटी को बहला लेती है और उसे सोने को कहती है। अनुज जब छोटी को सुला रहा होता है तो छोटी अनुपमा की साड़ी लेकर आती है और कहती है कि जब भी उसे अनुपमा की याद आती है तो वो ये साड़ी ओढ़ लेती है।
समर और डिंपी की होगी शादी
दूसरी तरफ समर के घर छोड़ने की बात सुनकर शाह हाउस में सब सकपका जाते हैं और उसे रोकने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस पर वनराज उसे घर से जाने को कह देगा। किंजल डिंपी को कहेगी कि वो समर को रोके और इस पर डिंपी समर को ही सपोर्ट करने लग जाती है। समर के पास बापूजी आते हैं और कहते हैं कि समर जिससे भी शादी करना चाहता है उसका फैसला वो खुद करेगा कोई और नहीं। किंजल समर के आगे हाथ जोड़ती है कि वो घर छोड़कर ना जाए वो कहेगी कि वो समर की खुशी चाहती है इसलिए वो समर के साथ है। लेकिन बा लगातार डिंपी को कोसेगी और उसे बर्बादी भी कह देगी।
Recommended Video
अनुपमा लौटाएगी सारा सामान
अनुपमा बरखा से लगातार कहती है कि वो सारा सामान वापस लेकर जाए तभी उसके पास अनुज का फोन आता है लेकिन बरखा फोन नहीं उठाती है। बरखा अनुपमा को कहती है कि वो अपने दुखों की जिम्मेदार खुद ही है। वो कहेगी जब अनुज उसकी जिंदगी में था तो वो शाह परिवार के पास जाती थी और जब अनुज चला गया है तो अब उसे अनुज चाहिए। यह सुनकर अनुपमा कहेगी कि उसे पता है कि बरखा उसके साथ क्या करना चाह रही है। लेकिन बरखा शांत नहीं होती है और उसे लगातार सुनाती रहती है। लेकिन अनुपमा उसे पलटकर अच्छे से जवाब देती है। बरखा कहेगी कि अनुज के घर में अनुपमा और अनुपमा के सामान के लिए कोई जगह नहीं है।
अनुज को भड़काएगी बरखा
अनुपमा की मां गुस्से में बरखा को घर से निकल जाने को कहती है और बरखा कहती है कि वो सारा सामान अपने घर वापस नहीं लेकर जाएगी तो अनुपमा बरखा को यह बात क्लियर करेगी कि वो घर अनुज का है और अनुज अभी भी उसका पति है। और फिर अनुपमा का भाई सारा सामान वापस भिजवा देता है। घर पर आकर बरखा अनुज को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगी।


Click it and Unblock the Notifications











