..................... Anupamaa Spoiler Alert 16 May 2023 Know Anupama Upcoming Story And Written Update Today In Hindi - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: अनुज ने माया के साथ बसाई दुनिया, छोटी ने भी अनुपमा से छुड़ा लिया अपना साथ

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुपमा ने मालती देवी के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है और अब वो तीन साल के लिए भैरवी के साथ अमेरिका जाएगी। दूसरी तरफ समर की शादी में अनुज माया और छोटी के साथआने वाला है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज के आने की खबर से शाह हाउस में सब परेशान हो जाते हैं। डिंपी कहेगी कि अनुज शादी का आधा खर्च उठाएगा और शादी के कुछ फंक्शन कपाड़िया हाउस में होंगे और विदाई भी वहीं से होगी। सब लोग डिंपी को डांटने लग जाते हैं कि उसने अनुज को क्यों बताया। दूसरी तरफ अनुपमा अनुज के आने की खबर से सकते में चली जाती है लेकिन वो अब किसी भी हाल में अपना फैसला नहीं बदलेगी। वो इस बार नहीं रुकेगी और वो अमेरिका जरूर जाएगी।

Recommended Video

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16th May: Aarohi का सच आया Abhimanyu के सामने, अब क्या करेगी Akshara ?

अनुपमा बार-बार गुरुकुल में समय पर नहीं पहुंच पाती है, जिसकी वजह से उसे मालती देवी के हाथ से डंडे खाने पड़ते हैं। वो कहेगी कि बेटे की शादी तो वहां जाकर नाचो, यहां आने की जरूरत नहीं है और फिर वो नकुल को अनुपमा का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करने के लिए बोलती है। लेकिन ये सिर्फ अनुपमा का एक सपना ही होता है। अनुपमा जल्दी से उठती है और फटाफट तैयार होती है। अनुपमा अपनी मां से बताएगी कि शाम की पूजा में अनुज भी आएगा। शाह परिवार में जश्न का माहौल है। शाह परिवार में कोई भी नहीं चाहता अनुज आए।

गुरुकुल में अनुपमा के आने से पहले ही क्लास शुरू हो जाती है और यह देखकर अनुपमा के पसीने छूट जाते हैं। मालती देवी कहेगी कि वो तीन मिनट लेट है और इसलिए वो अपनी सजा पूरी करने के लिए एक टांग में खड़े होने के लिए कहेगी। दूसरी तरफ अनुज घर में रहने नहीं आता है, होटल में रहता है और बरखा इस बात से काफी खुश है। बरखा अधिक से बिजनेस नहीं संभाला जा रहा है और वो काफी नुकसान कर रहे हैं।

मालती देवी अनुपमा को सबके सामने डांटने लग जाती है। शादी के ऊपर उसे लेक्चर देने लग जाती है। वो शादी को बर्बादी कहेगी। वो कहेगी कि समर क्या सिर्फ उसका ही बेटा है, वो क्या किसी और का कुछ नहीं लगता। वो कहेगी कि अनुपमा की इस देरी की कीमत उसका गुरुकुल क्यों चुकाए। मालती देवी कहेगी कि आज जो हुआ, वो अगर दोबारा हुआ तो वो उसका कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर देगी। अनुपमा मालती देवी को समर की शादी में बुलाएगी।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा के पास आएगा और तभी वहां पर छोटी भी आ जाएगी। लेकिन छोटी अनुपमा से बात नहीं करेगी, उसका रूखा व्यवहार अनुपमा को परेशान करेगा। अनुपमा छोटी से बात ही कर रही होगी कि तभी वहां पर माया आ जाएगी। छोटी अनुज को पापा और माया को मां बोलेगी। तीनों को ऐसे साथ में देखकर अनुपमा हैरान रह जाएगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X