..................... Anupamaa Spoiler Alert 16 January Anupamaa Upcoming Twists And Written Updates In Hindi Anupamaa New Entry Actor Vaquar Shaikh - Hindi Filmibeat

Anupamaa Latest Update: अनुपमा की जिंदगी में आने वाला है एक नया मर्द, अनुज की कड़वी यादों से दिलाएगा छुटकारा!

Anupamaa Latest Update

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है, लेकिन इन ड्रामों के बीच शो में एक नए एक्टर की एंट्री होने वाली है। शो में पांच साल का लीप आ चुका है, जिसके बाद कहानी के साथ-साथ शो के कई सारे किरदार बाहर भी गए है और कई की एंट्री भी हुई और अब एक किरदार की एंट्री होने जा रही है। जिसके वजह से अनुपमा की लाइफ में काफी गहरा असर पड़ने वाला है। जैसे मेकर्स शो में अनुज और अनुपमा के बीच श्रुति की एंट्री करवाई थें। जिसके वजह से अनुपमा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब वैसे ही मेकर्स अनुपमा की लाइफ में एक एक्टर की एंट्री करा रहे हैं।

क्या है एक्टर का नाम?

आपको बता दें कि सीरियल अनुपमा में मेकर्स लव इंटरेस्ट भी लेकर आ रहे हैं। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। दरअसल, इस सीरियल में टीवी दुनिया के मोस्ट पॉपुलर एक्टर वकार शेख की एंट्री हुई है। वकार शेख अपने एंट्री से शो में धांसू ट्विस्ट लेकर आएंगे जिससे दर्शक तक हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि शो में वकार, दीपू का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि, एक्टर के कैरेक्टर की डीटेल अब तक पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन दावा है कि वह शो में वो काफी भूमिका निभाते नजर आ सकते है।

अनुज और श्रुति की होगी शादी

सोशल मीडिया में ये भी दावा किया जा रहा है कि वकार शेख के एंट्री के साथ ही अनुज बहुत जल्द श्रुति से शादी करेगा। जिसके वजह से अनुपमा और अनुज का मिलन होने मुमकिन नहीं रहेगा। वहीं अनुपमा की लाइफ से अनुज की कड़वी यादों को मिटाने के लिए वकार शेख करेगा कोशिश। जिसके बाद अनुपमा और वकार शेख का रोमैंटिक पल भी देखने को मिल सकता है । इसके अलावा अनुपमा की तीसरी शादी भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि वकार शेख इस शो के अलावा सीरियल कुबूल है, जस्टुजू और प्रधानमंत्री जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं।

ऐसे होगी अनुपमा और दीपू की मुलाकात

आपको बता दें कि अनुपमा और दीपू की मुलाकात बहुत ही शानदार तरीके से होगी। शो में अनुपमा अमेरिका में है, लेकिन यहां भी वह भारतीय लोगों के बीच ही रह रही है। अनुपमा अपने मालिक जशपाल के घर पर लोहड़ी का त्योहार मनाने वाली रहेगी, जहां अनुपमा भी जाएगी। वहां जाने के बाद अनुपमा की मुलाकात दीपू से होगी। दरअसल, सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में अभी तक दीपू की एक झलक दिखाई गई है, लेकिन अब शो में आगे क्या होता है ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Read more about: anupama anuj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X