Anupamaa : आध्या अनुज से लेगी अनुपमा से कभी ना मिलने का वादा, वनराज को मुंहतोड़ जवाब देगी डिंपी

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हम सभी ने पिछले एपिसोड में देखा था कि कैसे अनुज कपाड़िया रेस्टोरेंट में बैठा कर जोशीबेन का इंतजार करते रहता है, लेकिन जैसे ही श्रुति का कॉल कर आध्या के बारे में बताती है कि उसे पैनिक अटैक आया है वो भागते हुए वापस घर आ जाता है।
इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे छोटी अनु यानी की आध्या अनुपमा से ना मिलने का वादा अनुज से लेती है, इसके अलावा श्रुति को अनुज कुछ ऐसा कह देता है। जिसके वजह से श्रुति को काफी बुरा लग जाता है।
शाह हाउस में होगा ड्रामा
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे शाह हाउस में काफी ड्रामा होगा पहली बार वनराज को जवाब देगी डिम्पी जिसके वजह से वनराज को अनुपमा का बगावत याद आने लगेगा। वहीं अमेरिका में अनुज छोटी अनु की वजह से काफी परेशान रहेगा। जिसके वजह से वो श्रुति और छोटी अनु यानी की आध्या के पास जाकर रूम में बैठेगा,लेकिन वहां भी वो बार-बार जोशी बहन के बारे में सोचता रहेगा। जिसके वजह से श्रुति भी काफी परेशान हो जाएगी । उसे समझ में नहीं आएगा कि वो क्या करे। हालांकि अनुज से बार-बार वो परेशानी की वजह पुछेगी,लेकिन वो कुछ नहीं बताएगा।
अनुज रूम से श्रुति को हटाएगा
आगे इस सीरियल में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे अनुज सारी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगा और समझ जाएगा कि क्यों बार-बार उसकी बेटी को जब पैनिक अटैक क्यों आ रहा है। जिसके वजह से वो अपनी बेटी आध्या से अकेले में बात करने के लिए श्रुति को रूम से बाहर जाने को रहेगा और फिर आध्या से बात करेगा। वो कई सवाल करेगा साथ ही वो आध्या से झूठ बोलने से मना करेगा,लेकिन आखिरकार आध्या उसे झूठ बोल देती है। जैसे ही अनुज आध्या से अनुपमा के बारे में पूछता है कि क्या तुम अनुपमा को अमेरिका में देखी हो, इसके जवाब में आध्या कहती है नहीं मैंने नहीं देखा।
अनुज बेटी से पूछेगा ये सवाल
आगे देखने को मिलेगा कि कैसे आध्या के आंखों में आंसू छलक आएंगे और उसके चेहरे की रंगत उड़ जाएगी। आगे अनुज कपाड़िया और आध्या के बीच काफी बाते होगी वो आध्या से बताया कि उसने अमेरिका में अनुपमा को देखा है । ये बात सुनते ही आध्या के होश उड जाएगे। तो वो अनुज से पूछती है कि क्या आप मिले । इसके जवाब में अनुज कहता है नहीं पता नहीं ऐसा क्यों लगता है कि जोशी बहन ही अनुपमा है। इधर अनुपमा के मन में अजीब-अजीब से ख्याल आएगा और सोच समझ नहीं पाया की उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications