Anupamaa Spoiler Alert: क्या अनुपमा की सपनों के उड़ान के बीच आएगा अनुज? अमेरिका जाने से रोकेगा!

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक आपने देखा कि अनुपमा को अपने सपने सच करने का मौका मिला है। उसे मालती देवी के गुरुकुल में डांस सीखने का मौका मिला है और वो अब किसी भी हाल इस मौके को नहीं छोड़ना चाहती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मालती देवी अनुपमा और भैरवी को एक महीने में अमेरिका चलने को कहती है और उनकी ट्रेनिंग करवाने की बात करती है। अनुपमा और भैरवी ये जानकर काफी ज्यादा खुश होते हैं। समर और डिंपी अपनी शादी की खुशी में मिठाई शाह परिवार में बांटती है। बा एक बार फिर से डिंपी के साथ बदतमीजी से बात करती है। वो कहेगी कि अनुज और अनुपमा गायब हो गए और अब सारा बोझ उनके ऊपर ही आ गया है।
नकुल अनुपमा से मिलेगा और उससे मालती देवी की तारीफ करेगा। मालती देवी नकुल और अनुपमा को बात करते हुए देख लेगी। अनुपमा की इस खुशी में उसकी मां और भाई भी बहुत खुश होते हैं। वो बताएगी कि अमेरिका में भैरवी की सारी पढ़ाई का खर्चा भी वही लोग देंगे। अनुपमा कहेगी कि वो कैसे सबसे दूर रहेगी, तो अनुपमा की मां उसे समझाएगी कि उसने अब तक लोगों के लिए जिंदगी जी है लेकिन अमेरिका जाकर वो अब अपने लिए जीएगी। वो कहेगी कि अब वो किसी और के बारे में ना सोचे, बस अपने बारे में सोचे।
Recommended Video
बा अनुपमा को घर पर बुलाएगी ताकि वो समर की शादी के बारे में बात कर सके। बा कहेगी कि शादी को एक ही महीना बाकी है और वो अकेली सबकुछ नहीं कर सकती। वो अनुपमा को बोलेगी कि उसके बेटे की शादी है तो काम तो उसे ही करना होगा। अनुपमा के सामने फिर समर और डिंपी आ जाते हैं और वो उनको आशीरवाद देते हुए नहीं थकती है। फिर वो अनुपमा से मालती देवी के विजिट के बारे में पूछेंगे। अनुपमा सबको बताएगी कि उसका सेलेक्शन हो गया और सब खुश हो जाते हैं। अनुपमा सबको बताएगी कि वो और भैरवी तीन साल के लिए अमेरिका जाएंगे। ये सुनकर बा, वनराज और तोषू के चेहरे की हवाइयां उड़ जाएंगी। वहीं, बाकी का परिवार कहेगा कि उन्हें अनुपमा पर गर्व है। बा कहेगी कि अगर उसकी डांस की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी तो वो शादी की तैयारी कब करेगी।
बा कहेगी कि पिछली बार उसने और वनराज ने उसकी उड़ान रोक ली थी, लेकिन इस बार वो जाए और खुलकर जीए। ये सुनकर अनुपमा को यकीन नहीं होगा कि बा ये बातें बोल रही है। वनराज कहेगा कि अनुपमा को किसी की हामी की जरूरत नहीं है, वो अच्छे मन से जाए और बेफिक्र होकर जाए। सब अनुपमा की खुशी में खुश हो रहे होते हैं, तभी डिंपी के पास अनुज का एक मैसेज आता है। जिसमें लिखा होता है कि वो माया और छोटी के साथ शादी में आने वाला है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा की मुलाकात होगी।


Click it and Unblock the Notifications