..................... Anupamaa Spoiler Alert 14 April 2023 Know Anupama Upcoming Story And Written Update Today In Hindi - Hindi Filmibeat

Anupamaa: डिंपी के प्यार में ऐसा पगलाएगा समर कि छोड़ेगा अपना घर, अनुपमा को कपाड़िया हाउस से बेदखल करेगी बरखा

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि डिंपी ने भले ही अनुपमा की अकैडमी उससे छीन ली लेकिन अनुपमा ने हार नहीं मानी है और अब वो उसने अपने घर में ही अपना सपना पूरा करने की ठानी और इस सपने में अनुपमा का साथ रहे हैं उसकी मां और भाई। जो उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

पाखी घर में बताएगी डिंपी का सच
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि छोटी अनु के वापस आने के बाद अनुज की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। अनु अपने पापा से कहती है कि उसने सारी शॉपिंग कर ली लेकिन मम्मी की साड़ी नहीं ली। इस पर अनुज कहेगा कि उसने साड़ी ली थी और धीरज के हाथ भिजवा दी थी। छोटी अनुपमा से बात करने की बात बोलेगी तो अनुज थोड़ा अनकंफर्टेबल हो जाएगा। इसपर माया कहेगी कि हमें माता-पिता होने के नाते छोटी को बहुत लाड-प्यार देना होगा वर्ना वो बार-बार अनुपमा को याद करती रहेगी और वो उसकी हां में हां मिला देता है। सबलोग डिंपी को खरी-खोटी सुनाएंगे लेकिन समर उसी की तरफदारी करेगा। वो कहेगा कि डांस अकैडमी छोड़कर जाने का फैसला मम्मी का ही था। पाखी रोते हुए कहेगी कि अनुपमा जैसी मां सबको मिले लेकिन उनके जैसी किस्मत किसी को भी ना मिले।

Recommended Video

Anupama Latest Promo : Anupama Serial के नए Promo को देख Fans ने की Anupama और Makers की खूब तारीफ

वनराज समर को समझाएगा
पाखी समर की सारी बातें बा और बापूजी को बता रही होगी तभी वनराज वहां आ जाएगा। वनराज कहेगा कि उसने अपनी मां को कैसे जाने दिया। जब पूरी दुनिया उसके खिलाफ होती थी तो सिर्फ वो ही था जो अनुपमा के साथ खड़ा रहता था। वनराज को पता चलेगा कि समर डिंपी की इस बात से राजी हो गया है कि डांस अकैडमी का नाम बदला जाएगा। इस पर वनराज समर पर गुस्सा करेगा।

बरखा डिंपी को भड़काएगी
दूसरी तरफ डिंपी बरखा को बताएगी कि अनुपमा ने डांस अकैडमी छोड़ दी है तो ये बात अधिक सुन लेगा और वो पाखी के पास दौड़ते हुए जाएगा। बरखा एक बार फिर डिंपी को बहकाएगी और कहेगी कि उसने कुछ गलत नहीं किया, शाह परिवार उसे कसूरवार ठहराएगा लेकिन वो अपना पक्ष ना छोड़े और समर को भी पकड़कर रखे। बरखा कहेगी कि शाह परिवार के लोग समर को उससे दूर करना चाहते हैं लेकिन वो उन्हें जीतने ना दे।

डिंपी से ही शादी करेगा समर
सबलोग समर को ताने दे रहे होंगे, वनराज कहेगा कि वो अभी के अभी अनुपमा के पास जाए और डांस अकैडमी उसे वापस करे। बापूजी समर से पूछेंगे कि उसने अनुपमा को जाने से क्यों नहीं रोका तो इस पर पाखी बताएगी को समर और डिंपी इस बात की खुशी मनाने लगे थे कि डिंपी के तलाक की डेट फाइनल हो गई थी। इस पर बा कहेगी कि डिंपी इस घर की बहू नहीं बनेगी तो समर भी कह देगा कि उसकी शादी डिंपी से ही होगी और वो फिर एक बार सबके सामने डिंपी की तरफदारी करेगा।

समर सबको सुनाएगा
किंजल समर से कहेगी कि उसे डिंपी का बिहेवियर अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन समर है कि उसपर डिंपी का भूत सवार है और वो किंजल को ही गलत कह देगा। समर कहेगा कि सबने अपनी मर्जी से शादी की है तो वो क्यों नहीं कर सकता है और कोई पाखी को क्यों कुछ नहीं कहता। ये तो शादी के बाद भी यहीं है इसे बोलो अपने पति के पास जाए तभी वहां पर अधिक आ जाएग। समर एक-एक करके सबको सुनाएगा।

अनुपमा का सारा सामान निकालेगी बरखा
अनुपमा के दिन की नई शुरुआत होती है एक नई उम्मीद के साथ होती है और इस उम्मीद को उसकी मां और भाई हवा देते हैं। उधर अनुपमा अपनी डांस अकैडमी का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रही है। हर शख्स को जाकर अपनी डांस अकैडमी के पर्चे दे रही है। अनुपमा अपनी नई डांस अकैडमीकी खुशियां मना रही है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि समर ये फैसला करेगा कि वो अपना घर छोड़कर चला जाएगा और दूसरी तरफ बरखा अनुपमा का सारा सामान उसके घर पहुंचा देगी और कहेगी कि अनुज ने अनुपमा का सारा सामन लौटा दिया है।

टेलीविजन जगत की और खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X