Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा की हुई नकुल से मुलाकात, तो क्या अनुज के बाद ये होगा अनुपमा का नया सहारा

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुपेमा को अपने सपनों की उड़ान भरने का मौका मिलता है। किंजल उसके नाम का एप्लीकेशन मालती देवी के गुरुकुल में डाल देती है, जहां वो शॉर्टलिस्ट हो जाती है। अब अनुपमा मालती देवी से मिलने को बेकरार है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि समर और डिंपी की शादी का मुहूर्त अगले महीने के लिए निकला है और अगर अगले महीने शादी नहीं होगी तो एक साल बाद का मुहर्त है। जिस पर समर कहेगा कि वो एक महीने में शादी करने को तैयार है और ऊपर से वनराज की भी तबीयत खराब है। बापूजी समझाएंगे कि इतनी जल्दी ये सब कैसे हो पाएगा तो वनराज कहेगा कि सब मिलकर कोशिश करेंगे तो हो जाएगा। बा कहेगी कि डिंपी की तरफ से शादी का खर्चा कौन करेगा तो वनराज कहेगा कि बेटा और बहू दोनों हमारे हैं तो शादी का खर्चा भी हम ही उठाएंगे। अनुज की जरूरत नहीं है।

अनुपमा मालती देवी के गुरुकुल में गई है, जहां उसकी मुलाकात मालती देवी के बेटे नकुल से हुई है और नकुल उन्हें मालती देवी के पास लेकर जाता है। अपने सामने मालती देवी को डांस करता देख अनुपमा भावुक हो जाती है। मालती देवी के गुस्सैल व्यवहार को भी अनुपमा बड़े प्यार से हैंडल करती है। मालती देवी कहेगी कि उसने अनुपमा के डांस वीडियोज देखे हैं, जिस पर अनुपमा उसे शॉर्टलिस्ट करने को लेकर धन्यवाद बोलेगी। अनुपमा मालती देवी के लिए कढ़ाई वाला रुमाल लेकर जाती है। लेकिन वो उसे स्वीकार नहीं करतीं और अनुपमा को डांस करने के लिए कहती हैं और उसे बस पांच मिनट देती है।

पाखी घर में जाकर बरखा और अधिक को बताती है कि समर और डिंपी की शादी अगले महीने है और अनुपमा को मालती देवी के गुरुकुल में शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इस पर बरखा कहेगी कि अच्छा है अनुज तो आने नहीं वाला तो वो कम से कम अपने करियर पर फोकस ही कर ले। इस पर पाखी उसे मुंहतोड़ जवाब देती है और यह सुनकर अधिक उस पर गुस्सा जाता है और हाथ पकड़कर अंदर ले जाता है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X