Anupamaa Written Update: डिंपी की हरकतें देखकर समर को आया गुस्सा, अनुज बताएगा माया की खौफनाक चाल

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि माया अनुज के साथ उसके घर जाती है, जहां वो गेस्ट रूम में रहती है। बरखा नहीं चाहती कि अनुज किसी भी हाल में वापस लौटे लेकिन डिंपी की शादी के बाद वो बिजनेस में घुसने वाला है और यह जानकर बरखा और अधिक की हालत पतली हो रही है।
डिंपी देख रही ऊंचे-ऊंचे ख्वाब
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज जब सुबह-सुबह अपनी आंख खोलेगा तो वो अनुपमा को मिस करेगा लेकिन तभी वहां पर माया आ धमकती है। लेकिन अनुज वहां से चला जाता है। दूसरी तरफ समर डिंपी से बात कर रहा होता है तो डिंपी अपने बड़े-बड़े ख्वाब समर के सामने रखती है। यही नहीं वो कहती है कि समर का कमरा काफी छोटा है तो वो अपने पापा वनराज से कहे कि वो उनके कमरे में शिफ्ट हो जाए। डिंपी कहेगी समर का घर काफी पुराना है।
शादी तोड़ने को कहेगा समर
यह सुनकर समर थोड़ा हिचकिचा जाता है और उसे समझाता है तो डिंपी कहती है कि वो अपना अलग ही रूम बनवा लेगी और हनीमून के लिए वो अनुज को बोल देगी ताकि वो सबकुछ अरेंज कर दें। लेकिन समर डिंपी को ऐसा करने से मना कर देता है। वो कहेगा कि वो किसी से फेवर नहीं लेता है और वो तब तक नया कमरा नहीं बनाएगा जब तक वो अपने पापा के 10 लाख ना लौटा दे और वो ऐसा ही है, अगर उसे शादी करनी है तो ठीक है नहीं तो वो सोच ले।
मालती देवी को समर की शादी का न्यौता देगी अनुपमा
अनुपमा गुरुकुल में नकुल के साथ अपना डांसिंग मुकाबला कर रही होती है। मालती देवी अनुपमा की तारीफ करती है और कहती है कि उसका डांस एक महीने में काफी खूबसूरत हो गया है और उसने नकुल को भी पीछे छोड़ दिया है। मालती देवी अनुपमा को शाम को भी बुलाती है क्योंकि कॉस्ट्यूम की ट्रायल होना है लेकिन शाम को ही संगीत भी है। अनुपमा मालती देवी को एक बार फिर से समर की शादी में आने के लिए बोलती है। लेकिन वो कोई भी जवाब दिए बिना ही वहां से चली जाती है।
अनुज अनुपमा की होगी मुलाकात
अनुपमा जिस बाजार से सामान लेने जाती है, उसी बाजार में अनुज भी सामान लेने पहुंचता है। तभी दोनों की आंखें चार होती हैं। अनुज कहेगा कि अनु के अमेरिका जाने के दिन करीब आ रहे हैं तो अनुपमा कहेगी कि इस बार उसे जाना ही है। अनुज अनुपमा को सामान लेने में देर हो रही होती है तो वनराज और माया परेशान हो जाते हैं।
अनुज बताएगा माया का सारा सच
अनुपमा अनुज से पूछती है कि वो कुछ बताने वाला था तो वो अब बता दे लेकिन अनुज अनुपमा की इस बात को इग्नोर करता है तो अनुपमा को गुस्सा आ जाता है और वो वहां से जाने लग जाती है और अनुज उसे रोकने की कोशिश करता है और वो उसे अपनी बाइक में बैठने को कहता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज बताएगा कि जिस दिन वो निकला उस दिन क्या हुआ।


Click it and Unblock the Notifications