..................... Anupamaa Spoiler Alert 12 May Anupama Written Update Know Anupama Upcoming Story In Hindi - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: अनुज को छोड़कर तीन साल के अमेरिका जाएगी अनुपमा, भरेगी अपने सपनों की उड़ान

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो अनुपमा में आपने अब तक देखा कि अनुज के ना आने पर अनुपमा ने अब अपने सपनों को उड़ान भरना शुरू कर दिया है। वनराज को दिल का दौरा भी आया, जिसकी वजह से उसने अनुपमा के साथ संबंध ठीक करने की कोशिश की लेकिन अनुपमा ने वनराज के अरमानों पर पानी फेर दिया।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अनुपमा से ये वचन लेने की कोशिश करता है कि वनराज के जाने के बाद अनुपमा उसके बा-बापूजी का ख्याल रखेगी और अनुपमा उसे वो वचन दे भी देती है। किंजल अनुपमा को कहेगी कि उसे अब डांस क्लास के बाद मालती देवी के गुरुकुल में भी जाना है। किंजल कहेगी कि उसने अनुपमा का एडमिशन फॉर्म भर दिया और कुछ डांस के वीडियोज भी भेज दीजिए और अब अनुपमा के सेलेक्शन का फाइनल राउंड है। ये सुनकर अनुपमा खुशी के मारे फूली नहीं समाती।

अनुपमा अपनी मां को बताएगी कि वो मालती देवी के गुरुकुल में जाने के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। अनुपमा के साथ वो बच्ची भी जाने के लिए तैयार हो जाती है, जो अनुपमा से डांस सीखती है और जिसके बाबा हाल ही में गुजरे थे। वनराज को काव्या की कही बातें याद आएंगी। किंजल ऑफिस के लिए तैयार होगी और वो सारी चीजों को मैनेज करके वनराज और बा को बता देगी लेकिन पारितोष कहेगा कि वो छुट्टी ले ले। लेकिन किंजल कहेगी कि उसके बिना घर मैनेज हो सकता है इसलिए जा रही है। पारितोष कहेगा कि मम्मी होती तो सब देख लेती उनके पास समय भी था, किंजल ने पता नहीं किन चीजों में उनको उलझा दिया। वो इस उम्र में सीखकर क्या कर लेंगी। तोषू कहेगा कि सारा भार बा के ऊपर आ गया है वो पापा को भी मैनेज करे, घर को भी मैनेज करे और परी को भी मैनेज करे।

Recommended Video

Anupama Spoiler; Anuj और परिवार से रिश्ता तोड़कर क्या Anupama जाएगी अमेरिका ?MAaN ? |FilmiBeat

किंजल पारितोष को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहती है कि शाह परिवार की इन्हीं आदतों की वजह से अनुज और मां में दूरियां आई हैं और वो अब भी चाहता है कि वो अपनी जिंदगी जीना छोड़कर उनकी मदद करती रहे। किंजल कहेगी कि इस परिवार ने मां की अच्छाई का नाजायज फायदा उठाया है। वनराज भी कहेगा कि अनुपमा को जो करना है करने दो, उसे उसकी जिंदगी जीने दो। वनराज कहेगा कि उसने सालों पहले अनुपमा को रोका था लेकिन अब नहीं।

अनुपमा मालती देवी के गुरुकुल पहुंचती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मालती देवी अनुपमा को कहेगी कि उसे उसके साथ अमेरिका में आना होगा। तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होगा। दूसरी तरफ अनुज का मैसेज समर के पास आएगा कि वो माया और छोटी के साथ समर और डिंपी की शादी में आ रहा है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X