Anupamaa Written Update: अनुपमा को मिलेंगे अमेरिका ना जाने के इशारे, मम्मी की याद खुद को लहु-लुहान करेगी छोटी

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुपमा अमेरिका जाने को तैयार तो है लेकिन उसका मन नहीं मान रहा है। अनुज भी अनुपमा से छोटी के हाल के बारे में नहीं बताना चाह रहा है ताकि अनुपमा की उड़ान ना रुके।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि स्वीटी रोते हुए अनुपमा के गले लगेगी, अनुपमा उससे छोटी के बारे में पूछेगी तो वो कहेगी कि वो ठीक है। पाखी बात को पलटते हुए कहती है कि वो उसे मिस करेगी। पाखी अनुपमा से अपनी हर गलती की माफी मांगेगी। साथ ही कहेगी कि वो इस बार ना रुके।
उधर छोटी का हाल बुरा होता जा रहा है और वो बस अनुपमा को अपने पास बस अनुपमा को बुलाना चाह रही है। अनुपमा अमेरिका जाने के लिए तैयार हो रही है। लेकिन तभी अनुपमा का फोन गिर पड़ता है और उसमें से छोटी की आवाज आती है, जिसमें वो कहती है कि वो उसके पास आ जाए। तोषू बताता है कि वो छोटी की पुरानी रिकॉर्डिंग है। ये सुनकर अनुपमा का मन और घबराने लगता है।
छोटी पूरे घर में अनुपमा को ढूंढ़ने लग जाती है। अनुपमा एयरपोर्ट पर जाती है लेकिन उसे बार-बार ना जाने का सिग्नल मिल रहा होता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि छोटी का हाल बुरा होता जा रहा है और अनुपमा अनुज को फोन करती है तो उसे छोटी के चिल्लाने की आवाज आती है और अनुपमा घबराने लग जाती है, यह देखकर मालती देवी को डर लगता है कि कहीं अनुपमा अमेरिका जाने से मना ना कर दे।


Click it and Unblock the Notifications