Anupamaa Written Update: अनुपमा ने पकड़ी रोमिल की चोरी, पाखी का बैग देखकर सुलझेगी गुत्थी

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि पाखी घर से गायब है और घरवालों का बुरा हाल है। अनुज पाखी को ढूंढ़ने में लगा है और दूसरी तरफ अधिक को भी पाखी की चिंता होने लगी है और उसे पाखी के लिए अपने प्यार का एहसास हो चला है।
आज के एपिसोडि में आप देखेंगे कि अनुपमा परेशान होती है कि उसकी बेटी नहीं मिल रही है। अनुज बताएगा कि पुलिस यहां आ रही है और यह सुनकर रोमिल परेशान हो जाएगा और वो थर-थर कांपने लगेगा। अनुपमा रोमिल को घबराता हुआ देख लेगी। रात के 12 बजे अनुपमा अनुज को गुलाब का फूल और लेटर देगी और उसे बर्थडे विश करेगी। अनुज अनुपमा को बुरे वक्त में भी उसका बर्थडे याद रखने के लिए थैंक्यू कहेगा।
रोमिल बीच आरती में उठकर चला जाता है। उसे प्रसाद देने के लिए अधिक आता है और कहता है कि पाखी के गायब होने में कहीं ना कहीं रोमिल का ही हाथ है। रोमिल चुपके से घर के बाहर निकलने की कोशिश करता है और ऐसा करते हुए अनुपमा उसे देख लेती है। ऐसा करता देख अनुपमा को रोमिल पर शक होने लग जाता है। रोमिल जब घर से बाहर निकलता है तो अनुपमा भी उसका पीछा करती है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रोमिल जहां जाएगा, वहां पर पाखी का बैग मिल जाएगा और अनुपमा को अपने सामने देखकर रोमिल का रो-रोकर बुरा हाल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- अनुपमा शो से अब इस एक्ट्रेस के बाहर जाने की आई खबर, शो में निभा रही हैं अहम रोल
यह भी पढ़ें- बच्चा पैदा करने के बाद अकेली पड़ गई है अजय देवगन की 'बेटी', वीडियो शेयर करके दिखाई अपनी बुरी हालत
यह भी पढ़ें- 'तारक मेहता...' की सोनू ने जंगल के बीचों-बीच उतारे कपड़े, फिर लगी नदी में नहाने, लोगों ने कहा- 'ये तो...'


Click it and Unblock the Notifications

