Anupamaa Written Update: बेटी का हाल देखकर बदहवास होगा अनुज, अनुपमा भी ऐन मौके पर रोकेगी अपनी उड़ान!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि माया की मौत का छोटी अनु पर गहरा असर पड़ा है। वो सदमे में है कि अब उसकी मां नहीं रही और अनुज भी परेशान है कि वो कैसे अपनी बेटी का ख्याल रखे। दूसरी तरफ, अनुपमा के अमेरिका जाने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज पाखी को कहता है कि वो अनुपमा को छोटी के हाल के बारे में कुछ भी ना कहे और ना ही उसे बुलाए। क्योंकि वो अनुपमा की उड़ान रोकना नहीं चाहता। अनुपमा घर जाती है तो उसकी मां और भाई ने सारा सामान पैक करके रखा होता है। दूसरी तरफ छोटी का हाल बुरा होता जा रहा है और सब लोग उसे लेकर काफी परेशान है।
अनुपमा के जाने में कुछ ही घंटे बचे हैं और उसके लिए शाह परिवार उसके घर आता है। बा अपने हाथ से अनुपमा को चाय बनाकर देती है। छोटी अनु का हाल देखकर अनुज अपनी हिम्मत हार चुका है और वो घर के सामान को तोड़ने लग जाता है। अधिक ये सब देखकर कहता है कि अनुपमा को बुला लेना चाहिए लेकिन अनुज मना कर देता है। वो कहता है कि वो कुछ भी करके अपनी छोटी को संभालेगा लेकिन वो अनुपमा की उड़ान को नहीं रोकेगा।
पाखी अनुपमा को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट जाती है तो अनुज उससे रिक्वेस्ट करता है कि वो अनुपमा से कुछ ना बताए। लेकिन दूसरी तरफ अनुपमा का भी मन घबरा रहा है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि छोटी अनुपमा का ढूंढ़ने के लिए इधर-उधर भागने लग जाती है और दूसरी तरफ अनुपमा अमेरिका के लिए घर से निकलती है तो उसका फोन गिर पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications