..................... Anupamaa Spoiler Alert 10 Sep Anupama Hindi TV show upcoming twist September 10 Adhik Got clean chit - Hindi Filmibeat

Anupamaa Written Update: पाखी को किडनैप करने में रोमिल का हाथ? अधिक ने कुबूल की अपनी सारी काली करतूतें

Anupamaa

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा में आपने अबतक देखा कि रक्षाबंधन वाले दिन से पाखी गायब हो गई है। सबका शक अधिक पर जा रहा है लेकिन अधिक ने सारा इल्जाम अनुपमा पर डाल दिया और वनराज ने भी अनुपमा को ही खरी-खोटी सुनाई। अनुज पाखी को ढूंढ़ने में जी-जान लगाए दे रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपनी बेटी के इंतजार में घर के बाहर बैठी होगी और बरखा उसे कहेगी कि उसका भाई इतना बुरा नहीं है कि वो अपनी ही बीवी को गायब करवा देगा। वो अनुपमा से कहेगी कि वो अधिक के खिलाफ कंप्लेंट वापस ले ले। अंकुश भी कहेगा कि अधिक बेकसूर है और वो ऐसा नहीं कर सकता।

अनुपमा शाह हाउस आती है और बा के गले लगकर रोने लगती है। सबको लगता है कि पाखी को कुछ हो गया है। अंकुश बताता है कि पुलिसवालों ने अनुज को अस्पताल बुलाया है एक बॉडी की पहचान करने के लिए और ये सुनकर सभी लोग और भी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। अनुपमा चिल्लाने लग जाती है कि वो उसकी स्वीटी नहीं है। तभी वहां पर अनुज आ जाता है और बताता है कि वो डेड बॉडी पाखी की नहीं है।

पुलिस शाह हाउस आती है और बताती है कि अधिक ने ये कबूल किया है कि वो अपनी पत्नी को मारता था और उसने अनुज के बिजनेस में भी फ्रॉड किया है लेकिन पाखी को गायब करने में उसका कोई हाथ नहीं है। पुलिस अधिक को क्लीन चिट दे देती है और वो घर पर आ जाता है। लेकिन फिर भी अधिक का कोई विश्वास नहीं करता। अधिक कहता है कि आप सबको मेरी बात पर विश्वास नहीं है लेकिन ऐसा भी तो हो सकता है कि पाखी को किसी और ने किडनैप करवाया हो और वो इस वक्त खुलेआम घूम रहा है।

वहीं रोमिल किसी को फोन लगाता है और कहता है कि सबकुछ ठीक है ना? तो उसका दोस्त कहता है कि अब तक सब ठीक है लेकिन मामला ज्यादा लंबा नहीं चल पाएगा क्योंकि अब इसमें पुलिस भी जुट गई है, फिर रोमिल उस दोस्त से मिलने के लिए जाता है। उधर अधिक को भी एहसास होता है कि उसने पाखी के साथ गलत किया है और अब वो पाखी के ऊपर कभी हाथ नहीं उठाएगा और फिर वो खुद ही को चोट पहुंचाने लगेगा। तभी अनुपमा आकर उसे रोक लेगी और अधिक उसे सामने देखकर माफी मांगेगा और कहेगा कि असली गुनहगार को ढूंढ़िए, वर्ना कहीं देर ना हो जाए।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अपने घर में भी पुलिस को बुलवाएगा और यह सुनकर रोमिल की हालत पतली हो जाएगी और वो इस बात से परेशान हो जाएगा कि कहीं सारी सच्चाई बाहर ना आ जाए।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X