Anupamaa Spoiler Alert: काव्या के जाते ही वनराज पहुंचेगा यमराज के द्वार, अनुपमा के सपनों को मिलेगी उड़ान

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुपमा को अपने अनुज का बेसब्री से इंतजार था लेकिन अनुज वहां पर नहीं आता है और यह देखकर अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लेती है। अनुपमा किसी भी हाल में अपने आपको झुकने नहीं देगी।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि काव्या अपनी कहानी बताएगी और कहेगी कि उसका और वनराज का रिश्ता गलत था। वो कहेगी कि कैसे उसने अनुपमा को धोखा दिया लेकिन वो अपने दिल के हाथों मजबूर थी। काव्या कहेगी कि अनुपमा के जाने के बाद उसने इस घर की बहू बनने की पूरी कोशिश की। वो कहेगी कि उसने वनराज को बहुत प्यार किया लेकिन बदले में वनराज ने उसे उतना प्यार नहीं दिया। काव्या तोषू से कहेगी कि वो अपने पापा जैसा ना बने। किंजल बार-बार काव्या को कहेगी कि वो ना जाए लेकिन काव्या रुकना नहीं चाहती है।
काव्या जा ही रही होगी कि तभी वनराज आएगा और कहेगा कि अगर काव्या को जाना है तो वो जाए, लेकिन बार-बार वो इस घर में कदम ना रखे। वनराज कहेगा कि जब उसका वक्त अच्छा आएगा और काव्या अगर उसके पास वापस आने की कोशिश करेगी तो वो उसे स्वीकारेगा नहीं। इस पर काव्या कहेगी कि इतना सबकुछ होने के बाद वो उसके बाद कभी वापस नहीं आएगी। काव्या कहेगी कि कोई भी वनराज के साथ खुश नहीं है और कोई भी उसके साथ नहीं रहना चाहता है। काव्या कहेगी कि वो दिन भी जल्दी आएगा जब सब वनराज को छोड़कर चले जाएंगे और वो बिलकुल अकेला रह जाएगा।
काव्या घर से बाहर कदम रखेगी तो वनराज चिल्लाने लगेगा और कहेगा कि उसे काव्या के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो उसे दोबारा इस घर में कदम ना रखने की सलाह देता है। वनराज अपने घर का दरवाजा बंद करता है और तभी वो बेहोश हो जाता है। दूसरी तरफ अनुपमा की मां, अनुपमा से वादा लेती है कि अनुपमा अपना हर दर्द अपनी मां से बांटेगी। तभी बा का फोन आता है और अनुपमा भागते हुए अस्पताल पहुंच जाती है। डॉक्टर बताते हैं कि वनराज को हार्ट अटैक आया था। वनराज होश में आते ही अनुपमा के बारे में पूछेगा। इस पर बा कहेगी कि वो कैसे नहीं आती, 26 साल तक उसकी पत्नी रह चुकी है। इस पर बापूजी कहेंगे कि अनुपमा यहां पर इंसानियत के नाते आई है। वनराज अपनी गलती मानेगा कि काव्या की कोई गलती नहीं है और उसी ने हमेशा काव्या को ग्रांटेड लिया। वनराज कहता है कि उसे लगता था कि वो चाहे कुछ भी करे लेकिन काव्या उसे छोड़कर नहीं जाएगी लेकिन वो चली गई।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपने सपनों की तरफ एक और कदम बढ़ाने की कोशिश करेगी। किंजल मालती के गुरुकुल में अनुपमा के एडमिशन के लिए नाम भेज देती है और उसका एडमिशन हो भी जाता है।


Click it and Unblock the Notifications