Anupamaa Written Update: पाखी को किडनैप कर लेगा अधिक, पूरे परिवार को अनुपमा के खिलाफ कर देगा जमाई राजा

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी जगत का मशहूर शो 'अनुपमा' में आपने बीते एपिसोड में देखा कि पाखी ने रक्षाबंधन पर अपने घर जाने के बदले अपनी मां से कहती है कि तलवार का प्रोजेक्ट अधिक को दे दिया जाए और ये सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती है और वो पाखी को समझाती लेकिन वो कुछ समझने के लिए तैयार ही नहीं होती।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा कहेगी कि उसे अगर घर पर नहीं आना है तो ना आए। वो अपने भाइयों को राखी बांधकर कोई एहसान नहीं कर रही है। अनुपमा कहती है कि पाखी के लिए सिर्फ उसका पति मायने रखता है तो वो उसी के साथ रहे और फिर वो छोटी और अनुज के साथ शाह हाउस के लिए निकल जाती है।
शाह हाउस में समर और तोशू को यह बात जानकर हैरानी होती है कि पाखी नहीं आने वाली है। फिर छोटी ही तोषू और समर को राखी बांधती है। अनुज वनराज को उदास देखकर उसे समझाता है और अनुपमा काव्या को कहती है कि वो हिम्मत ना हारे और लगातार माफी मांगती रहे।
समर और तोशू पाखी को मिस करते हैं और उसे मैसेज भेजते हैं। उनके मैसेज सुनकर पाखी इमोशनल हो जाती है। अधिक कहता है कि पाखी अगर उससे प्यार करती है तो वो अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जरूर जाए। पाखी अपने पति के कहने पर शाह हाउस जाने के लिए तैयार हो जाती है। पाखी तैयार हो रही होगी कि तभी उसके पास एक अनजान कॉल आता है और वो परेशान होकर निकल पड़ती है। शाह हाउस में सब पाखी को फोन मिला रहे होते हैं लेकिन उसका फोन नहीं लगता है, तो अनुपमा परेशान हो जाती है।
अनुज अनुपमा घर पहुंचते हैं तो पता लगता है कि पाखी कपाड़िया हाउस से निकली थी लेकिन शाह हाउस नहीं पहुंची। अनुज अनुपमा अधिक से पूछते हैं लेकिन अधिक कहता है कि उसे नहीं पता कि पाखी कहां है। वो पाखी के निकलने से पहले ही घर से चला गया था और तभी रोमिल वहां आ जाता है और कहता है कि वो झूठ बोल रहा है। रोमिल कहता है कि इसका और पाखी का झगड़ा हुआ था, पाखी कह रही थी कि उसे शाह हाउस जाना है लेकिन अधिक ने उसे जाने से मना कर दिया।
अनुपमा हाथ जोड़कर अधिक से कहती है कि वो बता दे कि पाखी कहां है। वो पूछती है कि कहीं अधिक ने पाखी के साथ कुछ किया तो नहीं? लेकिन अधिक मना कर देता है। अनुज अनुपमा को संभालता है और कहता है कि वो दोनों मिलकर पाखी को ढूंढ़ लेंगे। उधर शाह हाउस में भी पाखी को लेकर बवाल मचा हुआ है और किंजल समर और तोषू से कहती है कि वो दोनों चले जाएं उससे राखी बंधवाने। उधर अनुपमा परेशान होती है और पुलिस के पास चलने के लिए कहती है और पुलिस का नाम सुनते ही अधिक और बरखा के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











