Anupamaa Spoiler Alert: माया के ब्रह्मास्त्र ने दिखाया असर, नहीं हो पाएगा अनुज अनुपमा का मिलन

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज के आने की खुशी में अनुपमा बेचैन हो उठी है और दूसरी तरफ माया अनुज को रोकने के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है। अनुज भी किसी भी हाल में अनुपमा से मिलना चाहता है।
माया अनुज के साथ करेगी बदतमीजी
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा सज-धजकर बेसब्री से अपने अनुज का इंतजार कर रही होगी और उसकी इस खुशी में शाह परिवार भी उसका साथ देगा। अनुज जाने के लिए तैयार होता है लेकिन उसका सारा सामान निकला हुआ होता है और इस पर वो माया पर चिल्लाएगा लेकिन माया कहेगी कि अनुज उसे छोड़कर कहीं नहीं जा रहा है। अनुज भी अनुपमा से मिलने की जिद में अड़ जाता है। लेकिन माया कमरे को लॉक कर देती है लेकिन अनुज अपने दम से दरवाजे का ताला तोड़ देता है और बाहर जाने लग जाता है और वो माया को धक्का मारकर वहां से चला जाता है।
बरखा लेगी यू-टर्न
माया अनुज को रोकने लिए उसे बार-बार फोन करेगी। दूसरी तरफ अधिक भी बरखा की बातों में आ गया है और वो भी नहीं चाहता है कि अनुज वापस आए। अधिक कहेगा कि वो अपनी बहन की कही हुई बातों में ना आए और उसकी हर बात में ना आए, जो गलत है, उसे गलत कहे। अंकुश कहेगा अनुज के बिजनेस को अनुज की ही जरूरत है। अंकुश अधिक को यह भी कहेगा कि वो बरखा की बातों में आकर माया से झगड़ा ना करे और माया अंकुश की बातों पर हामी भरेगी और कहेगी कि वो अपनी हर गलती की माफ मांगती है और अनुज के गुणगान गाने लग जाती है। वो कहेगी अनुज अनुपमा आ रहे हैं और अगर हम इसे बदल नहीं सकते तो हालातों के साथ समझौता करने में ही हमारा फायदा है।
अनुज से मिलने नहीं आ पाएगा अनुज
बा, वनराज और तोषू अनुज के आने का दुख मना रहे हैं। बा कहती है कि उसे लगा था कि अगर अनुपमा शाह हाउस लौट आती तो उसके घर की सारी खुशियां लौट आती। तोषू कहता है कि उसे लगता है कि अनुज वापस नहीं आएगा। वनराज और बा सोचेंगे कि माया ने अनुज को रोकने के लिए कुछ किया क्यों नहीं और तभी वनराज के पास एक फोन आता है और वो मुस्कुराने लगता है लेकिन किसी को असली बात नहीं बताता। अंकुश, अधिक और बरखा, दूसरी तरफ वनराज, बा और तोषू सभी अनुपमा के घर पर पहुंचते हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के इंतजार पर पानी फिर जाएगा और माया की चाल कामयाब हो जाएगी। अनुज अनुपमा से मिल नहीं पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications