Anupamaa Written Update: डिंपी की मां ने किया सबको इमोशनल, बेटे अनुज देख मालती देवी का हुआ बुरा हाल

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि समर और डिंपी की शादी का जश्न चल रहा है। अनुपमा को वापस अपने घर में आने में दिक्कत होती है तो अनुज बड़े प्यार से अनुपमा का स्वागत करता है और कहता है कि ये घर आज भी उसका है और हमेशा उसी का रहेगा।

किंजल डिंपी को समझाएगी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि किंजल डिंपी के पास जाएगी और कहेगी कि वो घर में मम्मी की बहू नहीं बेटी बनकर आई थी इसलिए वो भी घर में देवरानी नहीं बहन कर आए। लेकिन डिंपी को बार-बार बरखा की कही बातें ही याद आएंगी। किंजल कहेगी कि वो ससुराल को अपना परिवार समझकर चले तो सारी दिक्कतें कम हो जाएंगी। लेकिन डिंपी मन ही मन सोचेगी कि वो किंजल जैसी कभी नहीं बनेगी।

भैरवी का पक्ष लेगी अनुपमा

लीला बार-बार भैरवी को काम करने के लिए कह रही होती है तो अनुपमा की मां को गुस्सा आ जाता है। बा कहेगी कि अपनी बच्ची को बाहर की बच्ची के साथ क्यों मिलाना है। अनुपमा की मां कहेगी कि वो भी बच्ची है और बच्चे खेलते ही हैं। तो इस पर बा कहेगी कि वो जब सब्जी बेचती थी तो क्या वो काम नहीं है। इस बात को अनुपमा सुन लेती है और कहती है कि वो सब्जी बेचती है क्योंकि वो किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती। लेकिन बा की क्या मजबूरी है कि वो भैरवी से काम करवाती रहती हैं।

बा को शादी में आएगा गुस्सा

अनुपमा कहती है कि वो खुश रहे कि उसके पोते की शादी है तो बा कहेगी कि वो इस शादी से खुश नहीं है क्योंकि ना लड़की उसके पसंद की है, ना ही उसके घरवाले। वो कहेगी अनुपमा तो चली जाएगी लेकिन डिंपी को तो उसे ही झेलना पड़ेगा। तो अनुपमा की मां कहेगी कि तो जाकर वो शादी रोक दे और समर का हाथ पकड़कर ले जाए वापस। इस पर बा शांत हो जाती है।

डिंपी की मां देगी शगुन

बा दो घूंघट में घूम रही औरतों को पकड़ लेती है और सबलोग वहां इकट्ठा हो जाते हैं। बा उस औरत का झोला खाली करती है तो उसमें चुनरी और कुछ सामान होता है, जिसे देखकर डिंपी हैरान रह जाती है। अनुपमा की मां कहती है कि ये चोरी का सामान नहीं शगुन का सामान है। डिंपी कहती है कि उसे ऐसी चुनरी और कलीरे शादी के लिए चाहिए थे और फिर डिंपी को एहसास हो जाता है कि वो कोई चोर नहीं बल्कि उसकी मां ही है जो चोरी-छिपे शादी में आई है। अनुपमा कहेगी कि अब वो आई है तो अपनी बेटी की विदाई करवाकर ही जाए।

डिंपी की मां करेगी सबको इमोशनल

समर डिंपी की मां का आशीर्वाद लेता है। बा कहती है कि वो चोरों की तरह क्यों आई थी तो वो कहेगी कि उन लोगों ने काम ही ऐसे किए हैं। जब डिंपी की सबसे ज्यादा जरूरत थी तो उसने अपनी बेटी के साथ रिश्ता ही तोड़ लिया। वो कहेगी कि इसके पापा तो अब भी डिंपी का चेहरा नहीं देखना चाहते थे और उन्होंने कह दिया कि अगर वो डिंपी के पास गई तो वापस ना आए। लेकिन वो फिर भी चली आई।

समर की शादी में आएगी मालती देवी

डिंपी की मां कहती है कि भले ही उसने अपनी बेटी को जन्म दिया है, लेकिन असल जिंदगी में डिंपी की मां अनुपमा है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी और समर की शादी हो जाती है और इस शादी में खुद अनुपमा की गुरुमां आती है। मालती देवी आगे बढ़ती हैं तो अनुज उन्हें कील से बचाने के लिए, अपने हाथ कील के ऊपर रखता है। अनुज को देखकर मालती देवी को कुछ-कुछ होने लगता है।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X