..................... Anupamaa Spoiler Alert 05 May Anupama Upcoming twist Anupamaa Written Update - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: पति से मिलने को बेकरार हुई अनुपमा, अनुज को रोकने के लिए माया ने की ये घिनौनी हरकत

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में आपने अब तक देखा कि माया अनुज से अपने प्यार का इजहार करती है और कहती है कि वो उसे छोड़कर ना जाए लेकिन अनुज भी माया को साफ कर देता है कि उसने हमेशा से सिर्फ अनुपमा से ही प्यार किया है और उसी से करता रहेगा।

भैरवी को सहारा देगी अनुपमा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की मां उसे समझाएगी कि जो होता है उसमें भगवान की मर्जी होती है। बुरा वक्त हमेशा हमें कुछ ना कुछ सिखाकर जाता है। दूसरी तरफ पाखी और अधिक का गुस्सा देखकर वनराज और काव्या परेशान है। काव्या वनराज को कहती है कि अधिक भी नहीं चाहता कि अनुज अनुपमा मिले और पाखी उन्हें मिलाने की पूरी कोशिश कर रही है और यही बात अधिक को पसंद नहीं आ रही है। काव्या वनराज को समझाने की कोशिश करेगी और कहेगी कि वो अपना पागलपन छोड़ दे और अपनी नौकरी पर ध्यान दे। काव्या वनराज को अनुपमा का पीछा छोड़ने के लिए कहती है। लेकिन वनराज के कान में जूं तक नहीं रेंगेगी।
अनुपमा की स्टूडेंट भैरवी के पिता का देहांत हो गया और बच्ची अकेली रह जाती है। उसके चाचा-चाची भी बच्ची के घर को बेचकर चले जाते हैं। वो गली में सड़क पर सो रही होती है तो अनुपमा उसे अपने घर के अंदर लेकर आती है। सुबह-सुबह भैरवी अपने पिता की तरह सब्जी की रेहड़ी लगाती है। अनुपमा भैरवी को इस तरह देखकर दुख होता है और वो कहती है कि जब तक भैरवी अपना ख्याल रखना ना सीख जाए तब तक वो उसके साथ ही रहेगी।

Recommended Video

Anupama 5th May Spoiler : Anupama कर रही है Anuj के Welcome की तैयारी, Maya रोक पाएगी Anuj को ?

अनुज करेगा वापसी का ऐलान
दूसरी तरफ अनुज अपनी अनुपमा से मिलने के लिए बेकरार है और वो अनुपमा से मिलने के लिए तैयार हो रहा है। अनुज की बेकरारी देखकर माया से रहा नहीं जा रहा है। अनुज अनुपमा को मैसेज भेजेगा कि वो उसे लेने आ रहा है। अनुपमा का भाई खुश होता है लेकिन मां को हैरानी होगी। अनुपमा की मां कहेगी कि जब तक उम्मीद सच नहीं होगी तब तक उसे सपना ही समझना चाहिए। अनुपमा की मां अनुज से बात करने के लिए कहेगी। वो कहेगी कि इस बार जब तक वो तसल्ली नहीं कर लेगी, तब तक उसे ससुराल नहीं भेजेगी। पाखी भी शाह हाउस में यह खबर फैला देगी कि अनुज वापस आ रहा है। शाह हाउस में सब अनुज के वेलकम के लिए तैयारियां शुरू कर देंगे। अनुज से बात करने के बाद उसकी मां भी आश्वस्त हो जाती है कि उसका दामाद आएगा और उसकी मां तो यह तक कह देगी कि वो अनुपमा को सजाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा के पास जाने की कोशिश करता है लेकिन माया उसे कैद कर लेती है और उसे कहीं नहीं जाने देती।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X