..................... Anupamaa Spoiler Alert 05 June 2023 Know Anupama Upcoming Story And Written Update Today In Hindi - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: डिंपी की शादी में होगी उसकी मां की एंट्री, अनुज अनुपमा के प्यार की देगी दुहाई

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि समर की शादी है। बरखा ने डिंपी को भड़काया है और वो समर को परिवार से अलग करने की फिराक में है। उधर माया हर मुमकिन कोशिश कर रही है अनुज को अपना बनाने की, लेकिन उसकी कोशिशों में पानी फिरता जा रहा है।

अनुज करेगा अनुपमा का स्वागत

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को अनुज के घर में आने में दिक्कत होगी, वो कोशिश करेगी घर पर आने की लेकिन आ नहीं पा रही होगी। अनुज अनुपमा की ये परेशानी देखकर उसका स्वागत फूलों से करता है और कहता है कि इस घर का सबकुछ पहले भी अनुपमा का ही था और आज भी उसी का ही है और हमेशा उसी का ही रहेगा। वो कहेगा कि अनुज और अनुज का सबकुछ हमेशा अनुपमा का ही रहेगा। अनुज की ये बातें सुनकर अनुपमा घर के अंदर आ ही जाती है।

माया अनुपमा की बात

अनुपमा घर में घुसते ही मंदिर के पास जाती है और मंदिर को ठीक करने लग जाती है और दिए जलाती है। फिर वो और भी चीजें ठीक करने लग जाती है। लेकिन बाद में उसे सब याद आता है तो वो रुक जाती है। अनुज कहेगा कि वो अपने बिखरे हुए घर को अपनी मर्जी से ठीक कर सकती है। अनुज अनुपमा बात कर ही रहे होंगे कि तभी वहां पर माया आ जाती है। अनुज काम के लिए चला जाता है तो माया अनुपमा को कहती है कि उसे इस घर में आकर बुरा तो नहीं लग रहा। लेकिन अनुपमा कहेगी कि उसे बुरा लगना अब बंद हो गया है। वो फेयरफाइट में यकीन रखती है, उसने मौका दिया और वो अपने मौके का इंतजार करती रही लेकिन माया ने उसके पीठ पीछे छूरा घोंप दिया। माया कहेगी कि उसका अनुज के पास रहना और अनुपमा का अनुज से दूर रहना किस्मत ही थी। अनुपमा कहेगी जो भी हुआ उसकी आधी वजह उसकी किस्मत और आधी वजह उसकी फितरत थी। अनुपमा कहेगी कि किस्मत की अच्छी और बुरी बात एक ही है कि वो बदल जाती है।

बा देगी डिंपी को ताना

बा सबके सामने कहने लग जाती है कि डिंपी के लिए इतना खर्चा किया है, जैसे कि वो अनुज की असली बेटी हो। अनुज जितनी भी दुखियारी औरतें होती हैं उनको पनाह दे देता है पहले छोटी, फिर डिंपी और फिर माया। डिंपी को बा कहेगी कि अनुपमा ही उसे घर लेकर आई लेकिन आज वो घर से निकल गई लेकिन वो अभी तक कपाड़िया हाउस में ही है। वनराज बा को रोकता है और बा की तरफ से माफी मांगता है। मौका देखकर एक बार फिर से बरखा डिंपी को बा के खिलाफ भड़काएगी।

शादी में आएगी डिंपी की मां

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी और समर की शादी में दो अनजान औरतें घूमेंगी और बा उन्हें पकड़ लेगी। बाद में पता चलेगा कि वो दो औरतें कोई और नहीं बल्कि डिंपी के रिश्तेदार हैं और उनमें से एक तो डिंपी की मां है। अनुपमा कहेगी कि डिंपी की मां के आने के बाद ये शादी पूरी हो गई। डिंपी की मां अनुपमा के आगे हाथ जोड़ती है और उसका शुक्रिया अदा करती है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X