Anupamaa Written Update: अनुज ने सुनाई समर के मौत की खबर, लेकिन अनुपमा हस कर कह दी ये बात

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आने वाले एपिसोड में बहुत कुछ होने वाला है। आने वाले शो के एपिसोड्स काफी इमोशनल होने वाले हैं और इन इमोशनल एपिसोड्स की शरुआत आज से शुरू हो गई है। इसलिए हम आपको रोज बताएंगे कि आखिर आज अनुपमा में क्या होने वाला है।
अनुपमा समर से बात कर रही है लेकिन वो उसका एक भ्रम मात्र ही है। समर अपने दिल की बात कह रहा है और अनुपमा को समझ नहीं आ रहा है कि वो इतनी इमोशनल बातें क्यों कर रहा है। समर अपने दिल की बात अपनी मां से कहता है और बार-बार कहता है कि वो बहुत लकी है कि वो उसकी मां है। सारी बातें खत्म होने के बाद समर कहता है कि संभाल लेना सबको भी और खुदको भी। ये कहकर समर चला जाता है।
अनुपमा को लगता है कि समर खिड़की से कूदकर दरवाजे से आएगा तो वो भागकर दरवाजे की तरफ जाती है। दरवाजे पर घर के सभी मर्द खड़े होते हैं। सभी आदमियों की आंख में आंसू होते हैं। अनुज घबराया हुआ होता है। घर की सारी औरतें परेशान होती हैं क्योंकि घर के सभी मर्द परेशान होते हैं और कुछ बोल नहीं रहे होते हैं। सब लोग घर के मर्दों का हाल देखकर घबरा जाते हैं।
अनुपमा पूछती है कि समर कहां पर है। लेकिन कोई कुछ जवाब नहीं देता है। अनुपमा समर-समर चिल्लाती है और उसे घर के अंदर आने के लिए कहती है। अनुज कहता है कि समर नहीं आया। अनुपमा पूछती है कि समर क्यों नहीं आएगा तो अनुज रोते हुए कहता है कि समर अब नहीं आएगा क्योंकि वो हमेशा के लिए हमें छोड़कर चला गया। ये कहकर अनुज फूट-फूटकर रोने लग जाता है और अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
बैकग्राउंड में दिखाते हैं कि सोनू अनुज की ओर गोली चलाता है लेकिन अनुज को बचाने के चक्कर में समर खुद गोली के आगे आ जाता है और उसे गोली लग जाती है। अनुपमा को अब भी यकीन नहीं होता है कि समर की मौत हो चुकी है, वो अब भी इसे घर के सभी मर्दों का मजाक ही समझ रही है। वो कहती है कि अभी पांच मिनट पहले ही समर उसके हाथ से खीर खाकर भागा है। तोशू भी कहता है कि वो लोग मजाक नहीं कर रहे हैं। लेकिन अनुपमा मानने को तैयार ही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











