..................... Anupamaa Spoiler Alert 04 May Anupamaa Written Update Anupama today Episode - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: अनुज को पाने के लिए हर हद पार करेगी माया, प्यार को पाने के लिए लांघेघी अपनी मर्यादा

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो अनुपमा में आपने अब तक देखा कि बरखा ने भड़काने पर अधिक पाखी पर गुस्सा करने लग जाता है और दूसरी तरफ अनुज ने माया से ये साफ कर दिया है कि वो सिर्फ अनुपमा से ही प्यार करता है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुज से अपने दिल की बात कहेगी कि वो अनुपमा से कम उसे प्यार नहीं करती है। अनुज कहेगा कि अनुपमा ही उसका पहला प्यार थी, वो ही उसका प्यार है और वो ही उसका आखिरी प्यार रहेगी और माया उसके लिए उसकी बेटी की सिर्फ बायोलॉजिक मां है बस और कुछ नहीं। अनुज कहेगा कि वो और माया दोस्त हो सकते हैं लेकिन तब जब माया उसके और अनुपमा के बीच आने की कोशिश ना करे। अनुज कहेगा कि जब प्यार नामुमकिन हो जाए तो उसे छोड़ देना चाहिए। इस पर माया कहेगी कि जब अनुज ने कभी अनुपमा को प्यार करना नहीं छोड़ा था तो वो कैसे अनुज से प्यार करना छोड़ दे। अनुज कहेगा कि उसका प्यार मर्यादा में था लेकिन माया का प्यार अमर्यादित है इस पर माया कहेगी कि वो प्यार ही क्या जो सारे बंधन ना तोड़ दे। अनुज माया से गुस्से में कहेगा कि वो अब इस बारे में बात ना करे। लेकिन माया हार नहीं मानती है और कहती है कि अनुज उसे जरूर मिलेगा।

अनुपमा की एक स्टूडेंट भैरवी के पिता काफी बीमार हैं और अनुपमा और उसका भाई उसे अस्पताल में एडमिट करने की बात कहते हैं। इस पर भैरवी के पिता अनुपमा को कहते हैं कि क्या वो उसकी बेटी को अपने पास रख लेगी। इस पर अनुपमा राजी हो जाती है। पाखी कपाड़िया हाउस आती है तो वो बरखा का जलन का मजाक उड़ाती है और यह देखकर अधिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है। पाखी बरखा को कहेगी कि उसकी मम्मी और अनुज के बेडरूम को खाली करवाकर उसकी सफाई करवा दे। पाखी बरखा को घर छोड़कर जाने को कहती है तो अधिक को गुस्सा आ जाता है। अनुपमा जिस स्टूडेंट को अपने पास रखती है उसके बाबा का देहांत हो जाता है।

Recommended Video

Anupama 4th May Spoiler : Anupama लेगी Bhairavi को गोद, कैसा होगा Anuj और Choti Anu का Reaction ?

अधिक पाखी से माफी मांगता है और फिर पाखी अधिक को अनुज और अनुपमा के एहसान गिनवाएगी। पाखी अधिक को कहेगी कि उसकी बहन क्यों उसकी मम्मी को घर से निकालना चाहती है। अधिक कहेगा कि वो क्या करे, वो सिर्फ मामूली सा नौकर बनकर अनुज और अनुपमा के आगे घूमे। अधिक पाखी से कहेगा कि उसने अब तक जो किया सो किया लेकिन अब वो आगे कुछ ना करे। इस पर पाखी कहेगी कि जब तक उसकी मम्मी और अनुज एक नहीं हो जाते, तब तक वो कोशिश करती रहेगी और उसे कोई भी रोक नहीं सकता है।

दूसरी तरफ छोटी अनुज को समझाएगी कि वो अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौटे और अपने काम करे। मिलने को तो कभी भी मिल सकते हैं। छोटी कहेगी कि वो माया के साथ खुश है और वो चाहती है अनुज और अनुपमा भी साथ में खुश रहें। ये सब देखकर माया के कलेजे में छूरियां चल रही हैं और वो किसी भी हाल में अनुज को रोकना चाहती है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X