..................... Anupamaa Spoiler Alert 04 June 2023 Know Anupama Upcoming Story And Written Update Today In Hindi - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: प्रेग्नेंसी के बारे में जान वनराज को लगा ये बड़ा डर, अनुपमा पर अपना प्यार लुटाएगा अनुज

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि समर की शादी का जश्न मनाया जा रहा है। काव्या ने भी वनराज को बता दिया है कि वो मां बनने वाली है और यह जानकर वनराज के पैरों तले जमीन खिसक गई है। माया लगातार अनुज का दिल जीतने की कोशिशों में लगी हुई है।

वनराज होगा खुश

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अनुपमा को बताएगा कि वो काव्या की प्रेग्नेंसी से खुश है लेकिन वो इस बात से परेशान है कि बच्चे क्या कहेंगे। वो कहता है कि थोड़ा अजीब है लेकिन खुशी तो खुशी ही है। अनुपमा कहेगी कि काव्या को इस वक्त सबसे ज्यादा वनराज की ही जरूरत है तो वो उसका हाथ थाम ले। वो कहेगी कि काव्या का हाथ थामने के लिए उसे यानी वनराज को थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी।

माया करेगी सारी रस्में

अनुज बेसब्री से अनुपमा का इंतजार कर रहा होगा और अनुपमा भी बारात के साथ नाचते हुए नजर आ जाती है। लड़कीवाले और लड़केवालों के बीच में कॉम्पटीशन होता है। पहले डिंपी और समर डांस करते हैं और फिर अनुज और अनुपमा। अनुज अनुपमा को साथ में नाचता देख माया जल भुन जाती है। डांस के बाद बारी आती है घर में एंटर करने की तो अनुपमा का हाल बुरा हो जाता है। उधर बा के डांटने के बाद भी माया जबरदस्ती सारी रस्म निभाने की कोशिश करती है।

घर में दाखिल नहीं हो पाएगी अनुपमा

अनुपमा घर के अंदर कदम रखने की कोशिश करती है तो उसे सारे बीते हुए पल याद आने लग जाते हैं। उसे अनुज के साथ अपनी हर लड़ाई याद आने लग जाती है। अनुज का घर छोड़कर जाना याद आने लगता है। अनुपमा को परेशान देखकर अनुज वहां पर आ जाता है। वो कहेगी कि उससे घर के अंदर नहीं आया जा रहा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुज अनुपमा का स्वागत करता है और कहता है कि घर की हर चीज उसी की है और वो बड़े प्यार अनुपमा को घर के अंदर लेकर आएगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X