Anupamaa Spoiler Alert: बरखा की लगाई आग में जलेगा पाखी का घर, माया के मुंह पर सच्चाई का तमाचा मारेगा अनुज

Anupamaa Written Update: टीवी शो अनुपमा में आपने अब तक देखा कि पाखी के आने के बाद अनुज ने फैसला कर लिया है कि वो अनुपमा के पास वापस लौटेगा लेकिन वनराज और माया नहीं चाहते कि अनुज अनुपमा मिलें और अब वो अनुज और अनुपमा के मिलन में रोड़ा बनेंगे।
अनुपमा में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बा समर और डिंपी की शादी के लिए परेशान होगी और सौ मुसीबतें गिना देगी। बा उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे लेकिन बा अपने सवालों की बौछार कर देगी। समर कहेगा कि अगर इतनी प्रॉब्लम है तो हम कोर्ट मैरिज कर लेंगे। लेकिन फिर बा समर और डिंपी को समझाती है कि शादी रस्मों से निभाई जाती है कागज पर नहीं। बापूजी भी समर और डिंपी को समझाएंगे कि शादी विधि-विधान से ही होनी चाहिए।
अनुज के आने की खबर से अनुपमा सातवें आसमान पर है। लेकिन अनुपमा की मां कांता अनुपमा को लेकर परेशान है कि कहीं फिर से अनुपमा के साथ वो ना हो, जो उसके साथ पहले हो चुका है। तभी उसके पास उसकी एक स्टूडेंट आती है और वो बताती है कि उसके पापा की तबीयत बहुत खराब है।
अनुज के आने की खबर से बरखा परेशान हो उठी है। अंकुश उसे समझाने की कोशिश करता है कि यह सब उन्हीं का है लेकिन बरखा अंकुश पर ही सवाल उठा देती है। बरखा अधिक को पाखी के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है। अंकुश बरखा को कहेगा कि अपने घर में आग ना लगाए लेकिन बरखा वहीं पर नहीं रुकती है और वो अधिक के कान लगातार भरती रहती है। बरखा अंकुश से कहती है कि अनुपमा इस में वापस नहीं आ सकती और इसके लिए उसे जो भी करना पड़े वो करेगी।
पाखी शाह हाउस में आती है और वनराज गुस्से में पाखी से सवाल पर सवाल करता है। वनराज कहेगा कि जब पाखी को इतना ही शादी बचाने का शौक है तो पहले वो अपनी शादी बचाए, दूसरों की नहीं। अधिक भी शाह हाउस आता है और पाखी पर चिल्लाने लग जाता है। काव्या और किंजल पाखी को सपोर्ट करते हैं। पाखी कहेगी कि वहां जाकर उसने अपना गिल्ट दूर किया है। पाखी अपने पापा से कहेगी कि कि उसने तो दोस्ती शब्द का मजाक बना दिया है, अनुज अनुपमा के अलग होने पर वो अनुपमा को घर में लाने की प्लानिंग कर रहा था।
पाखी कहेगी कि वो बरखा को घर से धक्के मारकर बाहर निकालेगी तो इस पर अधिक के गुस्से का पारा चढ़ जाएगा। वो पाखी का हाथ पकड़ेगा और सब अधिक को रोकने की कोशिश करेंगे लेकिन अधिक सबको बीच में पड़ने से मना कर देगा। दूसरी तरफ अनुज वापस अहमदाबाद जाने की प्लानिंग कर रहा है। माया उसे ऐसे देखकर काफी दुखी होती है अनुज माया से कहेगा कि वो अनुपमा के वापस जाना चाहता है और सबकुछ ठीक करना चाहता है। अनुज माया के सामने अपनी गलतियों को स्वीकारता है। लेकिन फिर वो देखेगा कि माया की आंख में आंसू हैं।
अनुज माया से कहेगा कि उसने उसकी बहुत मदद की है और उसका एहसान वो जिंदगी भर नहीं चुका सकता। वो कहता है कि अगर उसे जिंदगी में किसी भी चीज की जरूरत हो तो वो उसे कह दे। इस पर माया कहेगी कि अनुज वहां से ना जाए, माया कहेगी अनुज के लिए उसका प्यार जरा भी कम नहीं है। माया अनुज को हालातों का तकाजा देकर रोकने की कोशिश करती है। अनुज कहेगा कि वो यहां पर छोटी के लिए आया है, माया के लिए नहीं। अनुज कहेगा कि माया और उसके बीच में कभी भी कुछ नहीं हो सकता उसके दिल में कभी माया के लिए कोई दिलचस्पी नहीं थी और ना ही होनी चाहिए। अनुज कहेगा कि उसकी जिंदगी में सिर्फ दो ही प्यार हैं- एक उसकी पत्नी अनुपमा और दूसरी उसकी बेटी छोटी और अब उसकी जिंदगी में किसी और के लिए कोई जगह नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











