..................... Anupamaa Spoiler Alert 02 June 2023 Know Anupama Upcoming Story And Written Update Today In Hindi - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: बरखा की लगाई आग में क्या जलेगा शाह हाउस, समर और डिंपी की शादी को करेगी तबाह

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज और अनुपमा ने अपने दोनों के बीच गलतफहमियों को दूर कर लिया है। लेकिन अब वो अपनी-अपनी राहों पर चलेंगे। अनुपमा अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका जाएगी और अनुज माया का ख्याल रखेगा।

अनुज को होगा दुख

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कहेगा कि वो चाहता है कि अनुपमा का टैलेंट पूरी दुनिया देखे, उसे उतनी खुशियां मिले कि उसे ही अनुपमा की खुशियों की नजर उतारनी पड़े। लेकिन उसे इस बात का भी दुख है कि 'मान' की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। दूसरी तरफ शाह हाउस में समर की शादी की तैयारियां चल रही हैं। सब लोग जोरों-शोरों से लगे हुए हैं।

मालती देवी को बुलाएगी अनुपमा

अनुपमा अपनी गुरु मां मालती देवी को शादी में आने के लिए मैसेज भेजती है। समर अपनी शादी के लिए तैयार होगा और सब लोग समर को दुआएं देंगे। समर दुल्हा बनकर काफी हैंडसम लगेगा। अनुपमा समर को समझाएगी कि वो डिंपी को उतना ही सम्मान दे, जितना वो बाकी लोगों को देता है और शादी निभाने की पूरी कोशिश करे।

Recommended Video

Anupama 2nd June Spoiler Update: Samar की शादी के लिए Anupama हुई Excited, क्या करेगी Dimple ?

बरखा लगाएगी आग

अनुज और अनुपमा ने ऐलान कर दिया है कि मान कभी अलग नहीं होंगे। वे हमेशा साथ रहेंगे और हमेशा एक-दूसरे के दिलों में रहेंगे। लेकिन 'अनुपमा' का आने वाला एपिसोड और भी दिलचस्प होने वाला है। जी हां, एक तरफ दुल्हन की तरह सजी डिंपी के कान बरखा भरेगी ताकि वो शाह हाउस में जाकर आतंक मचा सके। या यह भी हो सकता है कि शादी से पहले ही बरखा की लगाई आग की वजह से ऐसा कोई ड्राम हो कि यह शादी ही ना हो पाए।

काव्या की प्रेग्नेंसी का ऐलान

काव्या भी आने वाले एपिसोड में वनराज से प्रेग्नेंसी का राज खोलते हुए नजर आएगी। इस खबर के बाहर आने के बाद दर्शक वनराज का रिएक्शन देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आने वाले एपिसोड्स में देखा जा सकता है कि वनराज नाराज हो जाता है और अपने बच्चे को स्वीकार करने से इंकार कर देगा क्योंकि उसे लगता है कि यह उसका बच्चा नहीं है। वह काव्या की गर्भावस्था साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट चाहता है। लेकिन इसके बदले में क्या काव्या अपना सबूत देगी, या वह उसे हमेशा के लिए छोड़ देगी?

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X