Anupamaa Written Update: शादी से पहले डिंपी के कान भरेगी बरखा, काव्या करेगी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज और अनुपमा ने अपने सारे गिले-शिकवे दूर कर लिए हैं। घर पर आकर अनुज अनुपमा माया, बरखा और वनराज से खूब लड़ते हैं और सबको सुना देते है। साथ ही दोनों यह भी फैसला करेंगे कि उनकी राहें अलग ही रहेंगी।
बरखा और वनराज की खुलेगी पोल
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज बरखा से पूछेगा कि उसे कैसे पता कि वो उस दिन अनुपमा से मिलने क्यों नहीं आ पाया। तो बापूजी पूछेंगे कि उस दिन क्या हुआ था तो अनुज सारी सच्चाई बता देता है। सारे घरवाले बरखा से पूछने लग जाएंगे कि उसे पता था कि अनुज नहीं आएगा फिर भी उसने किसी को कुछ क्यों नहीं बताया। अनुज के चिल्लाने पर बरखा वनराज का नाम ले लेती है कि उसे सारी बातें पता थी तो उसने कुछ क्यों नहीं बोला।
वनराज देगा अपनी सफाई
अनुपमा वनराज से पूछेगी कि क्या उसे पता था कि अनुज नहीं आएगा। अनुपमा कहेगी कि उस दिन वो लोग उसकी खुशी में शामिल होने के लिए नहीं, बल्कि उसका तमाशा देखने के लिए आए थे। वनराज कहेगा कि उसने इसलिए नहीं बताया क्योंकि वो उसकी बात का विश्वास ही नहीं करती। वनराज कहेगा कि उसने यह बात तब क्यों नहीं बताई, आज एक महीने के बाद ही क्यों बताई।
माया को कभी पत्नी नहीं बनाएगा अनुज
वनराज अनुज पर उंगली उठाते हुए कहता है कि अगर माया की तबीयत इतनी खराब है तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाए क्यों वो अपनी बीवी को छोड़कर किसी दूसरी औरत का ख्याल रख रहा है, वो ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि उसे माया के साथ रहना है। अनुज कहेगा कि उसने कभी भी अनुपमा को धोखा नहीं दिया और माया से कहेगा कि उसने कभी भी उसे पत्नी बनने का हक नहीं दिया है और वो कभी भी पत्नी बनने के ख्वाब ना देखे क्योंकि वो हक उसे कभी नहीं मिल सकता। क्योंकि वो हक सिर्फ अनुपमा का है।
अलग होकर भी साथ अनुज अनुपमा
वनराज कहेगा कि अनुज एक काम करे कि वो जाकर अनुपमा के साथ रहे और माया को बाहर वाले कमरे में रखे और जब उसे दौरा पड़े तो उसका इलाज करवाए, लेकिन उसके साथ रहने की क्या जरूरत है तो इस पर अनुज कहेगा कि माया और उसके बीच में ना कुछ था, ना कुछ है और ना कुछ कभी होगा। बा पूछेगी कि अब अनुज और अनुपमा एक हैं या नहीं तो इस पर अनुपमा कहेगी कि उनकी राहें भले ही अलग हो गई हैं लेकिन उसके मन में अब भी अनुज ही है।
अनुपमा को तलाक देने को कहेगी माया
माया अनुज से कहती है कि वो मानती है कि वो उसे बीवी का हक नहीं दे सकता लेकिन वो अनुपमा को तलाक तो दे ही सकता है। वो कहेगी कि जब अनुपमा को अनुज से ज्यादा प्यारा अमेरिका है तो वो उसे तलाक दे दे। इस पर, अनुज कहेगा कि वो जान दे देगा लेकिन वो अनुपमा को तलाक नहीं देगा। माया मन ही मन सोचेगी कि वो इस वक्त अनुज को और कुछ नहीं बोलेगी, जब अनुपमा अमेरिका चली जाएगी तो वो अनुज का दिल जीत लेगी और फिर अनुज अनुपमा को खुशी-खुशी तलाक दे देगा।
बरखा भरेगी डिंपी के कान
अनुज अनुपमा अपने-अपने घर चले जाते हैं और शादी की तैयारियो में लग जाते हैं। लेकिन माया मन ही मन यह तय करेगी कि अनुज को अनुपमा से दूर करने के लिए अब वो प्यार का सहारा लेगी। वो अब अपने पागलपन का ख्याल रखेगी और अपने रिश्ते को भी संवारेगी, ताकि वो अनुज का दिल जीत सके। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि शादी का दिन आ जाता है और डिंपी खुद से कहेगी कि आगे का रास्ता आसान नहीं है, लड़ना है लेकिन प्यार से लड़ना है। लेकिन एक बार फिर से बरखा डिंपी के कान भरेगी। दूसरी तरफ काव्या वनराज को बता देगी कि वो मां बनने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications