..................... अनुपमां 31 अक्टूबर एपिसोड अपडेट पाखी और अधिक को शादी के बाद अनुपमा घर में लेने से करेगी मना।Anupamaa spoiler 31 october episode pakhi and adhik marriage anupama denied them to enter the house - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler : पाखी की शादी से टूट जाएगी अनुपमा, घर से बाहर निकालने का लेगी फैसला !

Anupamaa

दिवाली के साथ अनुपमा शो में धमाका खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शो में बैक टू बैक कई ट्विस्ट आ रहे हैं। साथ में अनुपमा के लिए मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रुपाली गांगुली,सुंधाशु पांडे और गौरव खन्ना के इस शो में नया ट्विस्ट पाखी के शादी से आने वाला है। इस बार क्या अनुपमा अपनी बेटी पाखी का साथ देगी। या फिर परिवार के खिलाफ बगावत करने की सजा पाखी को मिलेगी।

इसी के बीच इस वीक शो की पूरी कहानी घूमती हुई दिखाई देगी। मिली जानकारी के अनुसार अनुपमा को इस बात की जानकारी हो जाती है कि पाखी ने अधिक से शादी कर ली है। पाखी के गले में मंगलसूत्र देखकर अनुपमा चौंक जाती है। वनराज भी जब बेटी की शादी को देखता है तो वह भी हैरान हो जाता है। वनराज और पूरा परिवार पाखी को ताना मारता है। इसके बाद वनराज गुस्से में आकर अपनी बेटी पाखी और अधिक को घर से बाहर निकाल देता है।

शाह परिवार का नाम मिट्टी में मिलता हुआ देख वनराज इसे बर्दाश्त नहीं कर पाता है। पाखी पूरी कोशिश करती है कि शाह परिवार उसके इस रिश्ते को अपना ले। पाखी अपने पिता वनराज के पैरों में गिरकर माफी मांगती है। लेकिन वनराज किसी भी कीमत पर पाखी को शादी करने के लिए माफी नहीं देना चाहता है। अनुज भी इस मामले में शाह परिवार का साथ देता है।

वह भी पाखी को घर से निकलने के लिए बोलता है। जब पाखी को शाह परिवार को गुस्से का सामना कर घर से निकलना पड़ता है तो उसे याद आती है अनुपमा की। रिपोर्ट अनुसार अनुपमा भी पाखी और अधिक को अपने घर में लेने से इंकार कर देती है। उसके इस फैसले में अनुज उसका साथ देता है। तो क्या पाखी के इस बड़े फैसले के कारण अनुपमा भी शाह परिवार की तरह उससे सारा रिश्ता तोड़ लेगी? या फिर वह अधिक को आजमाने की कोशिश करेगी कि सच में वह पाखी से शादी करना चाहता था, या फिर यह उसकी कोई प्लानिंग है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X