..................... अनुपमां शो के एक्टर पारस कलनावत हुए कोरोना पॉजिटिव Anupamaa show actor paras kalnawat tested corona positive shooting stop - Hindi Filmibeat

'अनुपमां' शो फेम एक्टर पारस कलनावत कोरोना पॉजिटिव, नहीं होगी शूटिंग, फैंस के लिए बुरी खबर!

टीआरपी के लिस्ट में टॅाप का शो अनुपमां कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। अनुपमा टीवी शो के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। शो में काम करने वाले एक्टर पारस कलनावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद अनुपमा की पूरी टीम का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। सेट को अच्छी तरह से सैनिटाइज भी करने की योजना मेकर्स ने बनाई है।

शो के निर्माता राजन शाही ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि एक्टर पारस कलनावत का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन वह बीते कुछ दिनों से सेट पर नहीं आ रहे थे। वह हमारे साथ शूटिंग नहीं कर रहे थे। जैसे ही पारस ने हमे खुद को कोविड 19 होने की जानकारी दी है, ठीक उसी दौरान शो के सभी कलाकारों और क्रू सदस्यों का परीक्षण भी कराया गया है।

Anupamaa

बीएमसी को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है और सेट को सेनिटाइज कराया गया है। साथ ही में कोरोना संबंधित सभी नियमों का भी पालन किया जा रहा है। पारस मेडिकल सेवा लेते हुए होम क्वारंटाइन हैं। हमारी पूरी टीम उनके संपर्क में है। उनका स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। हम उन्हें फिर से सेट पर देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि रूपाली गांगुली इस शो में अनुपमा की भूमिका निभा रही हैं। वह अपने इस किरदार को लेकर टीवी पर लोकप्रियता बटोर रही हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीवी पर उनका कमबैक धमाकेदार हुआ है। पारस उनके बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। खबर आने के बाद ये रिपोर्ट सामने आ रही थी कि शूटिंग रोकी जाएगी। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X