जलकर खाक हुआ 'अनुपमा' सीरियल का सेट, भयानक लपटों को देख सहम जाएगा दिल, बाल बाल बचा क्रू!

Anupamaa Shooting Set Fire- मशहूर टीवी शो अनुपमा को लेकर एक वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस टीवी सीरियल का सेट पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। भयानक आग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर फैंस भी सहम गए हैं।
ये सेट मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में स्थित था। हादसा आज सुबह यानि सोमवार को हुआ लेकिन गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
आग की लपटों को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये आसपास के इलाके को भी अपनी कब्जे में ले लेगी इस दौरान दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। ये आग काफी खतरनाक थी और रिपोर्ट्स की मानें तो करोड़ों का सेट जलकर राख हो गया है।
इसलिए नहीं हुई कोई हानि
रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो की शूटिंग के लिए शिफ्ट 7 बजे से शुरु होनी थी और आग 5 बजे ही लग गई। यही कारण है कि महज सिक्योरिटी और कुछ लोगों के अलावा कोई भी वहां मौजूद नहीं था। शो का कोई स्टार भी वहां नहीं पहुंचा था।
हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिली है कि ये आग क्यों लगी लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसा हो सकता है लेकिन पुख्ता जानकारी अभी नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि छानबीन के बाद इस हादसे का क्या सच सामने आता है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी शो के सेट पर आग लगी हो। इसके पहले भी स्टार प्लस के एक शो के सेट पर भयानक आग लग गई थी।
हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वो इस शो में लीड रोल में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खामोशी फैंस को पसंद नहीं आ रही है। देखने वाली बात होगी कि वो कब तक इसपर रिएक्ट करती हैं।
A fire breaks out on the set of popular TV show ‘Anupama’ at Goregaon Film City around 6:30 am today.
— NDTV Profit (@NDTVProfitIndia) June 23, 2025
No casualties were reported. Preliminary reports suggest a short circuit to be the cause.
For the latest news and updates, visit: https://t.co/by4FF5oyu4 pic.twitter.com/BMTbQaYwwo


Click it and Unblock the Notifications











