Anupamaa के सपनों के फिर आड़े आया शाह परिवार, समर की शादी से मचा कोहराम

Anupamaa Latest Promo: टीवी सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में हमेशा से ही अव्वल नंबर पर रहा है। इस शो ने लोगों के दिलों पर अपना कब्जा किया है। लेकिन हाल ही में शो में अनुज और अनुपमा की जुदाई का ट्रैक दिखाया जा रहा है, जिसे लोग जरा सा भी पसंद नहीं कर रहे हैं।
अनुपमा जुटा रही हिम्मत
टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों फैंस अनुज और अनुपमा के एक होने की दुआ मांग रहे हैं। लेकिन इस बीच अनुपमा अपनी टूटी हुई जिंदगी को फिर से जोड़ने की कोशिशों में जुट गई है। अनुपमा को डांस अकैडमी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है लेकिन फिर भी अनुपमा ने हार नहीं मानी है और अब वो फिर से अपनी डांस अकैडमी शुरू करने जा रही है। लेकिन एक बार फिर से अनुपमा के सपनों के आगे शाह परिवार का रोड़ा आने वाला है।
अनुपमा का नया प्रोमो
'अनुपमा' शो का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपनी डांस अकैडमी अपने ही घर पर खोलेगी और अनुपमा के सपनों को एक बार फिर से उड़ान मिलेगी। तभी उसके पास बा का फोन आता है और वो कहती हैं कि समर डिंपी से शादी करना चाहता है तो क्या अनुपमा समर और डिंपी की जिम्मेदारी लेगी या नहीं और फिर बा अनुपमा को घर पर बुलाती है। जिस पर अनुपमा बा को मना कर देती है और कहती है शादी का फैसला अगर समर और डिंपी का है तो शादी की जिम्मेदारी भी समर और डिंपी की ही है और अगर उन्हें अनुपमा की जरूरत हो तो वो उससे मिलने आ सकते हैं उसके घर लेकिन अनुपमा शाह हाउस नहीं जाएगी।
लोग कर रहे तारीफ
इस प्रोमों के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सब लोग अनुपमा की हिम्मत की दाद दे रहे हैं और कह रहे हैं कि फाइनली अनुपमा के अंदर बा को ना कहने की हिम्मत आ ही गई। इसके अलावा कई लोग समर को भी ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसका दिमाग खराब हो गया है जो डिंपी के साथ शादी कर रहा है। डिंपी के हालिया बदलाव ने लोगों को हैरान करके रख दिया है उसने अनुपमा की अकैडमी पर अपना हक जताया था।


Click it and Unblock the Notifications