लाडले समर की मौत के बाद अपने पति से अलग हो जाएगी अनुपमा? अनुज को कर देगी खुद से दूर

Anupamaa New Promo: अनुपमा के हालिया ट्रैक में, परिवार के सभी सदस्य समर और डिंपी को उनकी पैरेंटल जर्नी के बारे में दिखा रहे हैं। समर बहुत एक्साइटेड है और अनुपमा (रूपाली गांगुली), अनुज (गौरव खन्ना) और अन्य सभी घर के सदस्य खुशी के मारे झूम हे हैं।
समर बाकी सभी घर के मर्दों के साथ पार्टी करने के लिए क्लब में जाते हैं, इस दौरान उनकी मुलाकात एक राजनेता के बेटे सोनू से होती है, जो बार-बार उन्हें चिढ़ा रहा है। अनुज गुस्सा हो जाता है लेकिन वनराज उसे उनसे दूर रहने के लिए कहता है। बाद में सोनू का समर और अनुज के साथ झगड़ा हो रहा है, लेकिन वनराज फिर से आता है और उन्हें रोकता है।
इन सब चीजों के बाद में, सोनू एक लड़की को जबरदस्ती छेड़ने लग जाता है और अनुज यह देख लेता है। वह उसे बचाने के लिए जाता है। लेकिन अनुज आगे क्या करेगा, इसके लिए आपको कल तक के एपिसोड का इंतजार करना होगा। इस बीच एक नया प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमो में दिखाया है कि कैसे अनुपमा भी अनुज को अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार मान चुकी है।
जो प्रोमो सामने आया है उसमें अनुपमा को समर की मौत के गम में डूबे हुए देखा जा सकता है। तभी अनुपमा के लिए खाना लेकर अनुज वहां पर आता है और फिर अनुपमा को वनराज की बात सुनाई देती है, जिसमें वो कहता है कि वो ही इस अनुज को लेकर आई थी और इसी इंसान ने समर को छीन लिया। अनुज उसे खाना खिलाने की कोशिश करता है और कहता है कि वो उसे इस हाल में नहीं देख सकता। तभी अनुपमा के कानों में फिर से वनराज की आवाज गूंजती है, जिसमें वो कहता है कि इसी अनुज ने डिंपी को विधवा कर दिया। खाना खिलाने आया अनुज अनुपमा से कहता है कि वो अनुपमा से बहुत प्यार करता है तो अनुपमा कहती है कि वो जब भी उसे देखती है तो उसे अपना खोया हुआ बेटा याद आती है और वहां से उठ खड़ी होती है।
अनुपमा के आने वाले एपिसोड की बात करें तो अनुज सोनू से बात करने जाता है और वनराज सुधांशु पांडे भी उसके साथ जाता है लेकिन वे सभी झगड़े में पड़ जाते हैं। सोनू के पास बंदूक है, तो ऐसा हो सकता है कि सोनू अनुज पर बंदूक तान दे, लेकिन समर उसे बचाने के लिए उसके सामने आ जाए। अनुज की कोई गलती नहीं है क्योंकि वह सिर्फ लड़की को बचाना चाहता था। लेकिन वनराज उस पर समर के साथ जो कुछ भी होता है उसके लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाता है क्योंकि उसने पहले ही अनुज को सोनू और उसके ग्रुप से दूर रहने की चेतावनी दी थी।
अब अनुपमा जल्दबाजी में निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय सच्चाई का पता लगाएगी और सबके खिलाफ अनुज के लिए स्टैंड लेगी? या फिर वनराज की ही तरह वो भी अपने पति को बेटे की मौत का जिम्मेदार मान लेगी? क्या वनराज को एहसास होगा कि अनुज केवल एक इंसान है और वो बस एक लड़की को बचा रहा था? या वो जिंदगी भर अब अनुज को माफ नहीं कर पाएगा?


Click it and Unblock the Notifications